पाक ने एक दिन बाद फिर किया नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन

Pak again violated ceasefire along the Line of Control
पाक ने एक दिन बाद फिर किया नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाक ने एक दिन बाद फिर किया नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर, 26 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण गोलाबारी कर द्विपक्षीय युद्धविराम का उल्लंघन किया। इससे पहले ईद के पवित्र त्यौहार के कारण सीमा पर गोलीबारी नहीं हुई थी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, पाकिस्तान ने आज (मंगलवार को) बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर मोर्टार दागे और अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया।

उन्होंने आगे कहा, भारतीय सेना भी मुहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के इरादे से आए दिन नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहता है।

 

Created On :   26 May 2020 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story