बिहार में आंशिक बादल छाए, बारिश की संभावना
By - IANS News |8 Sep 2019 11:30 PM GMT
बिहार में आंशिक बादल छाए, बारिश की संभावना
पटना, 9 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों के अंदर राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, अगले एक-दो दिनों के अंदर पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, इस दौरान उमसभरी गर्मी का दौर बने रहने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री, गया का 25.6 डिग्री और पूर्णिया का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
--आईएएनएस
Created On :   9 Sep 2019 5:00 AM GMT
Next Story