इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने किया बम होने का दावा, उड़ान रद्द की गई, यात्री को किया गया गिरफ्तार

Passenger claimed to be bomb on Indigo flight, stirred up
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने किया बम होने का दावा, उड़ान रद्द की गई, यात्री को किया गया गिरफ्तार
नई दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने किया बम होने का दावा, उड़ान रद्द की गई, यात्री को किया गया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने उसमें बम होने का दावा किया। बताया जा रहा है कि जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी थी, वैसे ही एक यात्री ने कथित तौर पर बम होने का दावा करने लगा। जिसकी वजह से विमान को टेक ऑफ करने से रोकना पड़ा। उसके बाद तत्काल इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2126 को पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया। एएनआई न्यूज के मुताबिक, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट (6e 2126) को कथित तौर पर पटना हवाई अड्डे पर तब रोका गया, जब एक यात्री ने दावा किया कि उसके बैग में एक बम है जिसके बाद उसके बैग की जांच की गई और कोई बम नहीं मिला। यात्री गिरफ्तार, विमान की आगे जांच की जा रही है

दावा निकला झूठा

यात्री के दावे के बाद पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी शुरू कर दी। यात्रियों के बैग की भी तलाशी ली गई लेकिन कहीं कुछ भी नहीं मिला। बम दस्ते की टीम और पुलिसकर्मी एक व्यक्ति की ओर से कथित तौर पर दावा किए जानें के बाद जांच करने पहुंचे, तो उसके बैग में बम नहीं मिला। हालांकि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उड़ान रद्द की गई

तलाशी अभियान पूरा होने के बाद फ्लाइट को कल सुबह रवाना किया जाएगा.

इंडिगो फ्लाइट में बम के दावे के लेकर आज तक समाचार की ओर से पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह से बात की गई। जिस पर डीएम ने पुष्टि की और बताया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2126 के उड़ान भरते वक्त ऋषि चंद सिंह नाम के यात्री ने दावा किया कि उसके पास एक बम है। जिसके बाद तत्काल फ्लाइट को रद्द कर पूरे विमान की तलाशी ली गई। हालांकि विमान में कोई भी विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। लेकिन एहतियात के तौर पर उड़ान रद्द कर दी गई है और सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार लिया गया है। फ्लाइट कल सुबह तलाशी अभियान पूरा होने के बाद रवाना किया जाएगा।

 


 
  

Created On :   21 July 2022 6:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story