बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'झूठे वादे और जनता का अविश्वास'...दिलीप जायसवाल के निशाने पर RJD-कांग्रेस, सियासी बयानबाजी का दौर जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे बयानबाजी और वार-पलटवार का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार (26 अक्टूबर) को कांग्रेस और आरजेडी के खिलाफ अपनी बात रखी है। जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी केवल और केवल झूठे वादे करते हैं। बिहार की जनता इन पर विश्वास नहीं करती है।
कांग्रेस-आरजेडी पर निशाना
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि RJD जो कुछ भी कहती है, उसका कोई महत्व नहीं है। ये (RJD और कांग्रेस) ऐसे लोग हैं जो सिर्फ झूठे वादे करते हैं। बिहार के लोग ऐसे वादे करने वालों पर भरोसा नहीं करते।
जायसवाल ने आगे कहा कि उन्होंने (गृह मंत्री अमित शाह) साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के शासन में बिहार का ढांचा नींव से लेकर ऊपर तक बनाया जा रहा है। आज बिहार एक विकसित बिहार की ओर बढ़ रहा है।
बिहार में चुनाव कब है?
आपको बता दें कि, बिहार में इस बार 243 सीटों पर 2 चरणों में चुनाव आयोजित करवाए जाएंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 14 नवंबर को सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा यानि नतीजों का ऐलान होगा।
Created On :   26 Oct 2025 12:35 PM IST













