मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में एक्टिवेट हो रहा साइक्लोनिक स्टॉर्म, जानें कैसा रहने वाला है देशभर के मौसम का हाल?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर का मौसम एक बार फिर से बदलने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग दबाव प्रणाली एक्टिव हो रही हैं, जिसके चलते एक गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है। इस तूफान की वजह से, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर मौसम साफ ही रहने वाला है। लेकिन शाम होते-होते तक हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। इसके अलावा, 27 और 28 अक्टूबर को बारिश की भी संभावना जताई गई है। जिससे छठ पूजा में भी बारिश परेशानी बन सकती है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी ने की सरदार पटेल की जयंती पर देशवासियों से 'रन फॉर यूनिटी' में शामिल होने की अपील
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है लेकिन अधिकांश जगहों पर ना के बराबर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के अधिकतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
बिहार में मौसम रहेगा शुष्क
बिहार के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। आने वाले कुछ दिनों तक यहां पर मौसम शुष्क ही रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 से अक्टूबर के अंत के बीच बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात के उत्तर की तरफ बढ़ने से हल्की बारिश हो सकती है लेकिन ज्यादा नहीं होगा। साथ ही सुबह और रात के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश सीधी एसपी ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला पुलिसकर्मी निलंबित किया
पहाड़ी इलाकों में हो रही है बर्फबारी
पहाड़ी इलाकों की बात करें तो, यहां पर बहुत ही हल्की बर्फबारी हो रही है। लेकिन बढ़ने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में समय से पहले ही बर्फबारी शुरू हो गई है। साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
Created On :   26 Oct 2025 12:24 PM IST












