Satara Female Doctor Suicide: सतारा लेडी डॉक्टर सुसाइड मामले पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- 'ये सुसाइड नहीं बल्कि...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सातारा में महिला डॉक्टर के सुसाइड मामले पर भारी बवाल मचा हुआ है। डॉक्टर ने सुसाइड के पहले सीनियर ऑफिसर्स पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को घेरा है। राहुल गांधी का कहना है कि, सतारा में बलात्कार और उत्पीड़न से तंग आकर महिला डॉक्टर ने आत्महत्या की है। ये आत्महत्या नहीं ये संस्थागत हत्या है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि, महाराष्ट्र के सतारा में बलात्कार और उत्पीड़न से परेशान होकर महिला डॉक्टर ने आत्महत्या की है। जो किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को हिलाने वाली बात हैं। एक होनहार डॉक्टर बेटी, जो दूसरों का दर्द मिटाने की आकांक्षा रखती थी, भ्रष्ट सत्ता और तंत्र में बैठे अपराधियों की प्रताड़ना का शिकार बन गई है।
यह भी पढ़े -तेजस्वी-राहुल पर अमित मालवीय का तंज, कहा- संविधान बचाने की बात करने वाले रच रहे हैं साजिश
आत्महत्या नहीं, हत्या है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि, जिसे अपराधियों से जनता की रक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, उसने ही इस मासूम के खिलाफ सबसे घिनौना अपराध कर डाला है। डॉक्टर के साथ बलात्कार और शोषण किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी से जुड़े कुछ बड़े लोगों ने उस पर भ्रष्टाचार का दबाव बनाया था। सत्ता संरक्षित आपराधिक विचारधारा का ये सबसे घिनौना उदाहरण है। ये आत्महत्या बिल्कुल नहीं है, ये संस्थागत हत्या है।
यह भी पढ़े -बंगाल की खाड़ी में एक्टिवेट हो रहा साइक्लोनिक स्टॉर्म, जानें कैसा रहने वाला है देशभर के मौसम का हाल?
राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा है कि, जब सत्ता अपराधियों की ढाल बन जाए तो न्याय की उम्मीद किससे की जा सकती है? महिला डॉक्टर की मौत इस बीजेपी सरकार के संवेदनहीन चेहरे को दिखाती है। हम न्याय की लड़ाई पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
क्या है मामला?
सूत्रों के अनुसार, महिला डॉक्टर कुछ समय से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच में चल रहे विवाद के बीच में फंसी हुई थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि, एक मेडिकल जांच से जुड़े मामले में पुलिस अधिकारियों से कहासुनी हुई। इसके बाद ही उनके खिलाफ विभाग की जांच शुरू हुई और आखिर में उन्होंने अपने सुसाइड नोट में पुलिस सब इंस्पेक्टर गोपाल बदने पर चार बार रेप करने का आरोप भी लगाया है और दूसरा नाम मकान मालिक के बेटे प्रशांत बनकर का दिया है। इन दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
Created On :   26 Oct 2025 2:20 PM IST












