आध्यात्मिक विवि को लेकर नए-नए खुलासे, अपनो की तलाश में परिजन पहुंच रहे आश्रम

people are coming in search of their families and children in adhyatmik vishwavidhyalaya
आध्यात्मिक विवि को लेकर नए-नए खुलासे, अपनो की तलाश में परिजन पहुंच रहे आश्रम
आध्यात्मिक विवि को लेकर नए-नए खुलासे, अपनो की तलाश में परिजन पहुंच रहे आश्रम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय को लेकर रोजाना जो खुलासे हो रहे है वो चौंकाने वाले है। अय्याश और ढोंगी बाबा के अड्डे पर छापेमारी में सामने आया था कि वह लड़कियों को न्यूड कर मालिश कराता था तो वहीं इस कथित विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर यह दावा किया है कि उसकी स्थापना के तार ब्रह्माकुमारीज के साथ जुड़े हुए हैं। विश्वविद्यालय की सच्चाई सामने आने के बाद देश भर से लोग यहां अपने परिजनों और बच्चियों की तलाश में आ रहे हैं।

 

अपनो की तलाश में परिजन

रविवार को मध्यप्रदेश का एक परिवार अपने बेटी की तलाश में दिल्ली पहुंचा। पड़ित परवार का कहन है कि विश्वविद्यालय में उनकी बैटी का ब्रेन वॉश कर दिया गया है। इस परिवार के अलावा भी कई ऐसे परिवार है जो अपने बच्चों की तलाश में आश्रण पहुंच रहे है। हालांकि आश्रम की महिलाएं उन्हें आश्रम परिसर के आसपास से हटने की बात कह रही हैं जबिक पीड़ित अभिभावकों का कहना है कि वह अपने बच्चों को इस आश्रम से लिए बगैर नहीं जाएंगे। रविवार को आश्रम की महिलाओं और बाहर खड़े अभिभावकों में नोक झोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराया।

 

ब्रह्माकुमारी से संबंध

दिल्ली में विजय विहार के इस कथित विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर कई तरह के वीडियो और जानकारियां डाली है। वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि उनके संबंध ब्रह्माकुमारीज से भी है। लेकिन ब्रह्मकुमारी संस्था का स्पष्ट कहना है कि उनका इस विश्वविद्यालय और ढोंगी बाबा से कोई लेना-देना नहीं है। ब्रह्मकुमारी के राष्ट्रीय मीडिया कॉर्डिनेटर बीके सुशांत बताते है कि वीरेंद्र देव दीक्षित 1972 में अहमदाबाद स्थित ब्रह्मकुमारी सेंटर में गया था। वहां से उसने एक सप्ताह का कोर्स करने के बाद ब्रह्मकुमारी संस्था के नाम का गलत इस्तेमाल करने लगा। और इसी तर्ज पर आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की शुरुआत कर दी।  

 

न्यूड कर लड़कियों से मालिश

अय्याश और ढोंगी बाबा के अड्डे पर छापेमारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे है। ढोंगी बाबा के खिलाफ याचिका दायर करने वाली महिला सीमा शर्मा बताती है कि बाबा लड़कियों को न्यूड कर उनसे मालिश करवाता था। ड्रग्स लेकर वह रोजाना 10 लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इस ढोंगी बाबा की अय्याशी का पता इसी बात से चलता है कि उसने हर काम के लिए लड़कियों को ही लगा रखा था। कम उम्र की लड़कियों को अपने साथ रखता था। वहीं ज्यादा उम्र की लड़कियों को वह दूसरी मंजिल पर रखता था।  

 


बाबा की 16 हजार रानियां

वीरेंद्र देव दीक्षित की दरिंदंगी का शिकार बनी एक लड़की के मुताबिक़ आश्रम में राम रहीम की तरह ही इस बाबा ने भी कई गुफा, छोटे-छोटे गुप्त रास्ते बना रखे हैं। खुद को भगवान शंकर, राम और कृष्ण कहने वाला वीरेंद्र देव दलील देता है कि उसकी सभी लड़कियां सोलह हजार रानियां हैं। पुलिस बाबा के ख़िलाफ़ जांच कर रही है लेकिन वीरेंद्र देव दीक्षित का कोई अता पता नहीं है।

 

पानी पीकर आ गए चक्कर

पुलिस के साथ विश्वविद्यालय में छापा मारने पहुंची दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया था कि जब उन्होंने आश्रम का पानी पिया तो उन्हें चक्कर आने लगे थे। करीब तीन घंटों तक वह इससे परेशान रही। वहीं उन्होंने बताया था कि आश्रम में महिलाओं को नशे के दवा दी जाती थीं। चार मंजिला आश्रम के अंदर बोर्ड पर लिखा था, "आपसे कोई पूछे कैसे हो तो बताना-ठीक हैं और खुश हैं। रात में लड़कियां यहां से आती-जाती हैं। उम्र होने के बाद लड़कियों को आश्रम से निकाल दिया जाता हैं।

 

NGO की शिकायत

दरअसल इस संस्थान पर एक NGO ने आरोप लगाया था कि, यहां पर उसी तरह से लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर रखा जाता है जैसे कि हरियाणा में गुरमीत राम रहीम के आश्रम में रखा जाता था। जिसके बाद हाई कोर्ट ने पुलिस को नॉर्थ दिल्ली के इस आश्रम के तत्काल जांच करने के आदेश दिए थे। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल पुलिस की पूरी फौज के साथ इस आश्रम में मंगलवार को रेड करने पहुंची थी। बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद गुरुवार को एक बार फिर आश्रम में रेड की गई।

 

बाबा राम रहीम के जैसा मामला

ऐक्टिंग चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस सी. हरिशंकर की बेंच ने कहा था कि यह बहुत ही खतरनाक बात है कि महिलाओं और लड़कियों को भगवान के उपदेश देने के नाम पर अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा जा रहा है। बैंच ने कहा था कि ये मामला उसी तरह का है जिस तरह के मामले में एक बाबा को महिला शिष्यों के रेप के जुर्म में 20 साल की सजा सुनाई गई है। हरियाणा के बाब राम रहीम का नाम लिए बगैर जस्टिस की बैंच ने ये बात कही थी।

 

कई लड़कियों को बनाया शिकार

इस कार्रवाई के दौरान कुछ पीड़ित परिवार भी मौके पर ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह बाबा बहलाकर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद आश्रम में चल रही काली करतूतों पर कुछ और खुलासे होने की उम्मीद है। बुधवार को इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी, जिसमें स्पेशल टीम ने आश्रम में की गई रेड पर कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी।

Created On :   24 Dec 2017 2:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story