प्रधानमंत्री ने हिमाचल में कारखाने की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

PM expresses grief over factory accident in Himachal
प्रधानमंत्री ने हिमाचल में कारखाने की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
नई दिल्ली प्रधानमंत्री ने हिमाचल में कारखाने की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
हाईलाइट
  • हिमाचल प्रदेश में हुए भीषण फैक्ट्री हादसे में लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में हुए भीषण फैक्ट्री हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक कारखाने में हुई दुर्घटना दुखद है। इसमें मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इसके साथ ही, मैं दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इसमें कहा गया है, पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये हिमाचल प्रदेश में हुए दर्दनाक फैक्ट्री हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के ऊना कस्बे में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों में ज्यादातर प्रवासी श्रमिक हैं। ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा ने मीडिया को बताया कि घटना बथू औद्योगिक क्षेत्र की है। घायलों को ऊना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मौके पर दमकल विभाग, पुलिस कर्मी और बचावकर्मी मौजूद थे। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया था।

(आईएएनएस)

Created On :   22 Feb 2022 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story