मप्र में बौछारें पड़ने की संभावना

Possibility of showers in MP
मप्र में बौछारें पड़ने की संभावना
मप्र में बौछारें पड़ने की संभावना

भोपाल, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई स्थानों पर आंशिक बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राजधानी सहित कुछ स्थानों पर रविवार की सुबह से आंशिक बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में भी कई स्थानों पर बौछारें पड़ सकती है। वहीं राज्य के मौसम में बदलाव आने के आसार हैं, क्योंकि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास साइक्लोन सकरुलेशन बना हुआ है, जिससे अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20.2, ग्वालियर का 21.6 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Created On :   6 Oct 2019 6:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story