LIVE : राज्यपाल के पास विधायकों की चिट्ठी लेकर पहुंचे BJP नेता

Pramod sawant is the new chief minister of goa, live updates
LIVE : राज्यपाल के पास विधायकों की चिट्ठी लेकर पहुंचे BJP नेता
LIVE : राज्यपाल के पास विधायकों की चिट्ठी लेकर पहुंचे BJP नेता

डिजिटल डेस्क, पणजी। गोवा के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है, प्रमोद सावंत को गोवा का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा राज्य में दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे, विजय सरदेसाई और सुदिन धवलीकर ये पद संभालेंगे। भाजपा नेता गोवा के राज्यपाल से मिलकर समर्थन की चिट्ठी सौंपने पहुंच गए हैं। बता दें कि विजय सरदेसाई गोवा फॉरवर्ड पार्टी और सुदिन धवलीकर महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के नेता हैं।

मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे प्रमोद सावंत वर्तमान में गोवा विधानसभा के स्पीकर हैं। वे उत्तरी गोवा की सैनक्वलिम सीट से विधायक हैं। पेशे से आयुर्वेद चिकित्सक सावंत को पर्रिकर का करीबी माना जाता था।  
बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को देहांत हो गया था, जिसके बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, वो काफी समय से बीमार चल रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   18 March 2019 5:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story