राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की मंत्री कमल रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

President, Prime Minister condoles death of Uttar Pradesh Minister Kamal Rani
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की मंत्री कमल रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की मंत्री कमल रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कोरोनावायरस के चलते उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

दोनों नेताओं ने ट्वीट करके कमल रानी वरुण (62) को जनता के लिए समर्पित नेता बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वरुण का रविवार की सुबह लखनऊ में कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, श्रीमती कमल रानी वरुण के असमय निधन से दुखी हूं। जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा करने की वजह से उनका सब सम्मान करते थे। उन्होंने लोकसभा के सदस्य के रूप में भी दो बार सेवा दी। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कमल रानी ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण के निधन से बहुत दुख हुआ। उनका पूरा जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजन और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!

कमल रानी को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद 18 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन मई 1958 को जन्मीं वरुण की मृत्यु सुबह 9.30 बजे संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में हुई।

Created On :   2 Aug 2020 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story