Coronavirus: बढ़ेगा लॉकडाउन ! आज रात देश को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी

Prime Minister Narendra Modi will address the nation on lockdown extension today
Coronavirus: बढ़ेगा लॉकडाउन ! आज रात देश को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी
Coronavirus: बढ़ेगा लॉकडाउन ! आज रात देश को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी (Epidemic) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश में लॉकडाउन (Lockdown) की समय-सीमा को बढ़ाया जाएगा! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) एक बार फिर देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन की बढ़ाने का ऐलान कर सकते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन बढ़ाए जाने के विषय पर चर्चा की है। सभी की सहमति और सलाह के बाद पीएम मोदी आज बड़ा ऐलान कर सकते हैं। 

 

 

पीएम मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया। केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद लगभग स्थिति साफ हो गई है। हांलाकि अभी तक केन्द्र सरकार की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि कोरोनावायरस को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश 25 मार्च को देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन करने का फैसला लिया था। ये 21 दिन 14 अप्रैल को पूरे होने वाले है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी आज रात को ही कोई बढ़ा ऐलान कर सकते हैं। 

 

 

Created On :   11 April 2020 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story