प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 का उद्घाटन किया

IMC 2022: Prime Minister Narendra Modi will inaugurate India Mobile Congress-2022 from today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 का उद्घाटन किया
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 का उद्घाटन किया
हाईलाइट
  • 5जी टेस्ट प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में हो रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सेवाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार सुबह 10 बजे से  इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 का शुभांरभ करेंगे। आज से ही देश के कुछ रीजन में 5जी इंटरनेट चालू हो जाएगा।  देश की तीन सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियां पीएम मोदी के सामने 5 जी इंटरनेट स्पीड़ का डेमाे देगी। पीएम मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5जी से जुड़ी दूसरी तकनीकों का भी जायजा लेंगे। 

रिलायंस जियो एयरटेल,वोडाफोन अपनी अपनी  5जी टेस्टिंग कर ऑगमेंटेड रियलिटी में तकनीक की सहायता से डिजिटल तकनीकी का प्रदर्शन दिखाएंगे। शिक्षा, सुरक्षा से जुड़ी प्रदर्शनी प्रदर्शित की जाएगी।  


हालांकि माना जा रहा है कि 5 जी इंटरनेट स्पीड को आम लोगों पहुंचने में अभी टाइम लगेगा। लेकिन जिस स्पीड़ से कंपनियां दावा कर रही है उस लिहाज से   2023 तक देश की लगभग हर तहसील में 5 जी सेवाएं पहुंच जाएंगी।
इसके साथ ही लोग तेज रफ्तार इंटरनेट सेवा का आनंद उठा सकेंगे। इंटरनेट की खपत बढ़ेगी तब टैरिफ  प्लान भी बढ़ सकते है। 

 

Created On :   1 Oct 2022 3:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story