प्रियंका ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ

Priyanka administered oath to workers on Congress foundation day
प्रियंका ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ
प्रियंका ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ

लखनऊ, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पार्टी के 135वें स्थापना दिवस समारोह में यहां शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई।

प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं के बलिदान को याद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के महान नेताओं के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे संविधान पर हमला करने वालों का विरोध करेंगी।

प्रियंका गांधी इसके बाद रणनीतिक और कार्ययोजना कमेटी के साथ बैठक करेंगी।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया, हम अंतिम पायदान पर खड़े इंसान की आवाज हैं। हम किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं और हर मजलूम की आवाज हैं। प्रेम, भाईचारा, शांति, सत्य का अंदाज हैं। हम कांग्रेस हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर हम गर्व से अपनी पार्टी की अहिंसा और उदारता की विचारधारा के लिए पूर्ण समर्पण का संकल्प लेंगे।

प्रियंका गांधी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध की अगली रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार शाम सात बजे लखनऊ पहुंचीं। गोखले मार्ग स्थित अपने आवास पर उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात की थी।

Created On :   28 Dec 2019 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story