- 11वें दौर की बैठक बेनतीजा, सरकार ने किसानों से दो टूक कहा- इससे बेहतर कुछ नहीं कर सकते, अगली मीटिंग तय नहीं
- पंजाब के CM अमरिंदर का ऐलान, आंदोलन में जान देने वाले किसानों के परिजनों को देंगे 5 लाख और नौकरी
- कांग्रेस ने अर्नब गोस्वामी की वॉट्सएप चैट लीक पर जेपीसी की डिमांड की, जून तक होगा पार्टी प्रेसिडेंट का चुनाव
- ममता सरकार को बड़ा झटका, वन मंत्री राजीब बनर्जी ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया
- प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन
प्रियंका ने उप्र शिक्षक भर्ती मामले के अभ्यर्थियों को समर्थन का भरोसा दिया

हाईलाइट
- प्रियंका ने उप्र शिक्षक भर्ती मामले के अभ्यर्थियों को समर्थन का भरोसा दिया
नई दिल्ली , 9 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षकों की भर्ती मामले के अभ्यर्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और उन्हें इस मामले में पार्टी के समर्थन का भरोसा दिया।
जब अभ्यर्थियों ने कहा कि उनके साथ घोर अन्याय किया गया है, भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार सामने आया है। तब प्रियंका ने उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ हुई अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।
प्रियंका ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।
सोमवार को, प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले की तुलना उत्तर प्रदेश में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले से की।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पिछले बुधवार को राज्य में 69,000 सहायक बेसिक शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी, जिसमें कहा गया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में त्रुटि हुई है।
शिक्षक भर्ती परीक्षा 6 जनवरी, 2019 को हुई थी और उसी वर्ष 12 मई को परिणाम घोषित किए गए थे।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।