फतेहपुर में गरजीं प्रियंका, कहा - गांधी परिवार से सवाल करना भाजपा की सनक

फतेहपुर में गरजीं प्रियंका, कहा - गांधी परिवार से सवाल करना भाजपा की सनक
हाईलाइट
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाल रही प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।
  • प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपने तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे की शुरूआत कर दी है।
  • प्रियंका ने भाजपा के चुनावी भाषणों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनके 50 फीसदी भाषण में केवल गांधी परिवार का ही जिक्र होता है।

डिजिटल डेस्क, फतेहपुर। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपने तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए फतेहपुर में जनसभा करने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भाजपा पर जमकर बरसी। प्रियंका ने भाजपा के चुनावी भाषणों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनके 50 फीसदी भाषण में केवल गांधी परिवार का ही जिक्र होता है। यह मेरे परिवार से सवाल करते हैं, लेकिन खुद नहीं बताते कि 5 सालों में इन्होंने क्या किया। बता दें कि प्रियंका गांधी आज अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ यूपी का दौरा करेंगी। गौरतलब है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाल रही प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज से उत्तर प्रदेश दौरे की शुरूआत कर दी है। इसी क्रम में फतेहपुर में एक कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा करने पहुंची प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि इनको मेरे ही परिवार के बारे में बात करने की सनक है। इनका 50 प्रतिशत चुनावी भाषण नेहरू जी ने क्या किया और इंदिरा गांधी ने क्या किया के बारे में ही होता है। यह कभी नहीं बताते कि इन्होंने क्या किया। 

ऐसा रहेगा प्रियंका का कार्यक्रम
- 24 अप्रैल से दौरे की शुरूआत कर रहीं प्रियंका गांधी फतेहपुर संसदीय क्षेत्र के खागा और गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। फतेहपुर में लोगों को संबोधित करने के बाद वह 2 बजे महोबा में रोड शो औ 3 बजे रथ क्षेत्र में बैठक करेंगी।

- अगले दिन यानि 25 अप्रैल को प्रियंका गांधी बुंदेलखंड पहुंचकर 11 बजे झांसी में रोड शो करेंगी। रोड शो के बाद प्रियंका गुरूसराय और जालौन में बैठक करेंगी।

- अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव दोपहर 12:30 पर उन्नाव, 4 बजे देवा शरीफ और साढ़े 5 बजे तक बाराबंकी में रोड शो करेंगी। इसके अलावा प्रियंका  बाराबंकी के इसरौली में आयोजित बैठक में भी शामिल होंगी।

Created On :   24 April 2019 7:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story