- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 13,823 नए मामले सामने आए। 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है।
- J-K: अख्नूर सेक्टर पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में 4 भारतीय जवान जख्मी
- तांडव विवाद: मुंबई पहुंची UP पुलिस, आज वेब सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से होगी पूछताछ
- गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, PM मोदी ने उनके साहस और बलिदान को किया याद
- मुस्लिम संगठनों की ओर से 22 जनवरी को बुलाया गया बेंगलुरु बंद कैंसिल
प्रियंका ने रायबरेली पहुंचने से पहले किए हनुमान के दर्शन

हाईलाइट
- प्रियंका ने रायबरेली पहुंचने से पहले किए हनुमान के दर्शन
रायबरेली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को अपनी मां सोनियां गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं। इससे पहले लखनऊ से रायबरेली के रास्ते में प्रियंका ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बछरावां की सरहद पर प्रसिद्घ चुरुवा हनुमान मंदिर में दर्शन किए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत किया। भुएमउ गेस्ट हाउस में तीन दिनों तक कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए पाठशाला चलेगी।
प्रियंका कांग्रेस की इस कार्यशाला में नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करेंगी। इसके साथ ही नई कमेटी के हर सदस्य को विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और उनसे रोजाना रिपोर्ट तलब की जाएगी।
मंगलवार सुबह ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के नेतृत्व में यहां गेस्ट हाउस पहुंच गए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के पदाधिकारी क्लास लगाएंगे। गेस्ट हाउस के विजिटर्स हाल को प्रशिक्षण कक्ष में बदल दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, इस प्रशिक्षण कक्ष में प्रोजेक्टर भी लगाए गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी पाठशाला में पांच सत्र में अपने विचार रखेंगे। इन पदाधिकारियों को इस दौरान बताया जाएगा कि कैसे वे आम लोगों के बीच में किन-किन मुद्दों को लेकर प्रभावी ढंग से जाएं।
सूत्रों के मुताबिक, एक सत्र में पदाधिकारियों की परीक्षा भी ली जाएगी। एआईसीसी के प्रशिक्षक यह जांचने प्रयास करेंगे कि प्रशिक्षण उपरान्त पदाधिकारियों ने बीते दो दिन में क्या सीखा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गठित होने के बाद पदाधिकारियों को सबसे पहले उपचुनाव में जगह-जगह जिम्मेदारी दी गई। उनको प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए 22 अक्टूबर को रायबरेली बुलाया गया है।
इससे पहले प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट के माध्यम से योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध उप्र में हो रहे हैं। एक साल में 56,000 से ज्यादा और इसमें वे घटनाएं शामिल नहीं है, जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। क्या यह आंकड़ा इतना भी गंभीर नहीं कि मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेते? बेटी बचाओ अभियान के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भर में घूमते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए।
-- आईएएनएस
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।