पुणे: अनाथाश्रम में बच्चों के यौन शोषण के आरोपी मौलाना रहीम को 31 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया

Pune: Muslim Cleric Arrested For Alleged Sexual Abuse Of A Child
पुणे: अनाथाश्रम में बच्चों के यौन शोषण के आरोपी मौलाना रहीम को 31 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
पुणे: अनाथाश्रम में बच्चों के यौन शोषण के आरोपी मौलाना रहीम को 31 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
हाईलाइट
  • बिहार का रहने वाला मौलाना रहीम (21) पुणे के इस मुस्लिम अनाथाश्रम में केयरटेकर था
  • पुणे में अनाथाश्रम के बच्चों से यौन शोषण के आरोपी मौलाना रहीम 31 जुलाई तक पुलिस हिरासत
  • मौलाना रहीम पर आश्रम के दो बच्चों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में अनाथाश्रम के बच्चों से यौन शोषण के आरोपी मौलाना रहीम को 31 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि मौलाना रहीम एक मुस्लिम अनाथ आश्रम का केयरटेकर है। उस पर आश्रम के दो बच्चों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौलाना रहीम को हिरासत में ले लिया था। वहीं, आश्रम में रहने वाले 36 बच्चों को भी छुड़ा लिया गया। मौलाना के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बिहार का रहने वाला मौलवी रहीम (21) पुणे के इस मुस्लिम अनाथाश्रम में केयरटेकर था।  

 


पुलिस के मुताबिक इस अनाथाश्रम में रहने वाले ज्यादातर बच्चे बिहार राज्य के हैं। कुछ दिन पहले यहां रहने वाले 10 साल की उम्र के दो बच्चे यहां से भाग गए थे। बच्चों को एक एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया था। पहले तो उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की, लेकिन भरोसे में लेने के बाद बच्चों ने आश्रम में होने वाले गंदे कामों के बारे में बताया।

आश्रम में यौन शोषण की बात पता चलने के बाद दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने लाया गया। जब समिति के सदस्यों ने भी उनसे पूछताछ की तो उन्हें इस मामले की जानकारी मिली। चाइल्ड एक्टिविस्ट डॉ. यामिनी अदबे के मुताबिक, सभी बच्चों को अनाथाश्रम से निकाल लिया गया है और किसी दूसरी जगह भेज दिया गया है। बहुत जल्द, बच्चों के बयान बाल कल्याण समिति के कार्यालय में दर्ज कराए जाएंगे। इससे मालूम होगा कि कहीं आश्रम के दूसरे बच्चों का भी यौन शोषण तो नहीं किया गया।

Created On :   28 July 2018 3:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story