घोटाला : PWD मंत्री बोले- तीन लाख जहरीली गोलियों की संख्या थी, मारे गए चूहों की नहीं

PWD minister said 3 lakh poisonous pills were counted, not rats killed
घोटाला : PWD मंत्री बोले- तीन लाख जहरीली गोलियों की संख्या थी, मारे गए चूहों की नहीं
घोटाला : PWD मंत्री बोले- तीन लाख जहरीली गोलियों की संख्या थी, मारे गए चूहों की नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता एकनाथ खडसे द्वारा उठाया गया मंत्रालय का कथित चूहा घोटाला सरकार की गले की फांस बन गया है। सार्वजनिक निर्माणकार्य मंत्री चंद्रकांत पाटील ने विधानसभा में सफाई दी कि 3,19,400 जहरीली गोलियों की संख्या थी, मारे गए चूहों की नहीं। सरकार ने दावा किया है कि चूहा मारने के लिए नहीं बल्कि चूहों को मंत्रालय से भगाने के लिए यह कदम गया उठाया था।

चूहा घोटाले पर पीडब्लूडी मंत्री ने विस में दिया स्पष्टीकरण
मंत्री चंद्रकांत पाटील ने बताया कि मंत्रालय के अहम नेटवर्क का केबल सुरक्षित रखने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने और बिजली के तारों को शार्टसर्किट से बचाने के लिए मंत्रालय की मुख्य इमारत, विस्तारित इमारत और परिसर से चूहे भगाने के लिए 1984 से जहरीली गोलियां रखने का काम किया जाता है। काम का 33 फीसदी हिस्सा मजदूर संस्थाओं से कराया जाता है। इसी के तहत यह काम विनायक मजदूर संस्था को दिया गया है। इसके लिए दो लाख 40 हजार रुपए की रकम को मंजूरी दी गई। इसके तहत चूहे भगाने के लिए 3,19,400 गोलियां उपलब्ध की गईं थी। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए दो महीने की समयावधि थी। लेकिन इसे सिर्फ सात दिनों में पूरा कर लिया गया।

पूर्व मंत्री खडसे ने लगाया था आरोप
संस्था के पते पर सफाई देते हुए मंत्री पाटील ने कहा कि संबंधित रकम संस्था के चालू बैंक खाते में जमा कराई गई थी। बैंक ने संस्था से जुड़ी सभी जानकारियों की जांच की थी। इसके बावजूद सवाल उठने के बाद डीडीआर को संस्था से जुड़ी जानकारी लेने के लिए खत लिखा गया है। गौरतलब है कि भाजपा विधायक एकनाथ खडसे ने आरटीआई से मिली जानकारी के हवाले से सदन में कहा था कि मंत्रालय में एक सप्ताह के भीतर तीन लाख चुहे मार दिए गए। यह एक घोटाला है। उन्होंने इसकी जांच की मांग कि थी।

Created On :   26 March 2018 8:22 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story