बीजेपी का आरोप- राहुल गांधी ने वंदे मातरम् गीत एक लाइन में खत्म करने को कहा

Rahul Gandhi directs to cut Vande Mataram to a single line : BJP
बीजेपी का आरोप- राहुल गांधी ने वंदे मातरम् गीत एक लाइन में खत्म करने को कहा
बीजेपी का आरोप- राहुल गांधी ने वंदे मातरम् गीत एक लाइन में खत्म करने को कहा

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने दावा किया है कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक चुनावी रैली के दौरान कार्यक्रम के आयोजकों को  राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एक लाइन में खत्म करने के लिए कहा। कर्नाटक बीजेपी ने एक वीडियो ट्वीट कर यह दावा ठोका है। एक टेलीविजन न्यूज चैनल के इस वीडियो में राहुल गांधी एक कांग्रेस नेता को घड़ी का इशारा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वीडियो में राष्ट्रीय गीत शुरू होते बताया गया है।

कर्नाटक बीजेपी ने अपने ट्वीटर हैंडल से यह वीडियो ट्वीट कर लिखा है, "साल 1937 में नेहरू ने जिन्ना को संतुष्ट करने के लिए वंदे मातरम् की आखिरी तीन लाइनें नहीं गायी थी, क्योंकि जिन्ना का मानना था कि यह गीत मुसलमानों के लिए नहीं है। आज राहुल गांधी द्वारा इस गीत की लाइन काटने को कहा गया, जो याद दिलाता है कि कांग्रेस इस गीत का हमेशा से अपमान करती रही है। क्या अब भी हमें कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के और कारण चाहिए? राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए।"

 

 

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मामले को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, "राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक चुनावी रैली में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को एक लाइन में खत्म करने के लिए कहा। इसलिए हम राहुल गांधी को शहजादा करते हैं। वे सोचते हैं यह देश उनके परिवार की संपत्ति है।"
 

 

Created On :   27 April 2018 5:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story