- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Rahul Gandhi message to Congress workers to not believe in fake exit polls
दैनिक भास्कर हिंदी: राहुल का संदेश- एग्जिट पोल से निराश न हों कार्यकर्ता, मेहनत बेकार नहीं जाएगी

हाईलाइट
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
- अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें।
- राहुल ने कहा- आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले सामने आए एग्जिट पोल्स में एनडीए को बढ़त और विपक्ष को निराशा हाथ लगने के अनुमान हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी लगातार अपने कार्यकर्ताओं को निराश न होने और चौकन्ना रहने की सलाह दे रही है। प्रियंका गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि अगले 24 घंटे बेहर अहम हैं इसलिए वे निराश न हों और पूरी तरह से चौकन्ना रहें।
कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का संदेश
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से कहा है कि, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं ,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 22, 2019
अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
जय हिन्द।
राहुल गांधी
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पार्टी कार्यकर्ताओं को हिम्मत न हारने की सलाह दे चुकी हैं। 21 मई को प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश जारी कर कहा था, आप लोग अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये। यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए। प्रियंका ने ये भी कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत के अनुमान
बता दें कि 19 मई को आए लगभग सभी प्रमुख एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। एनडीए को 300 से ज्यादा सीटों के साथ एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनाने के संकेत एग्जिट पोल में दिए गए हैं। एग्जिट पोल के अनुमान जारी होने के बाद से विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। विपक्ष एक स्वर में एग्जिट पोल्स के दावों को खारिज कर रहा है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: राहुल गांधी का दावा- डिक्शनरी में आया नया शब्द Modilie, मतलब भी बताया
दैनिक भास्कर हिंदी: पंजाब में राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर, CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की सवारी
दैनिक भास्कर हिंदी: 'चौकीदार चोर है' वाले बयान पर राहुल गांधी ने SC से बिना शर्त मांगी माफी
दैनिक भास्कर हिंदी: राहुल गांधी को रिलायंस का जवाब, UPA सरकार ने दिए 1 लाख करोड़ के ठेके
दैनिक भास्कर हिंदी: केरल की नर्स ने किया दावा, जन्म के बाद राहुल गांधी को अपने हाथों में खिलाया