राहुल गांधी ने सीएए पर मुस्लिमों को भड़काया : बिधूड़ी

Rahul Gandhi provokes Muslims on CAA: Bidhuri
राहुल गांधी ने सीएए पर मुस्लिमों को भड़काया : बिधूड़ी
राहुल गांधी ने सीएए पर मुस्लिमों को भड़काया : बिधूड़ी
हाईलाइट
  • राहुल गांधी ने सीएए पर मुस्लिमों को भड़काया : बिधूड़ी

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मुस्लिम समुदाय को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी के बुधवार के बयान का उल्लेख करते हुए बिधूड़ी ने पूछा कि क्या देश में हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों को नागरिकता देना गलत है।

राहुल गांधी ने अपने बयान में दिल्ली हिंसा पर कहा था कि देश की आत्मा पर हमला हुआ है।

बिधूड़ी ने कहा, अगर राहुल गांधी को लगता है कि देश की आत्मा को चोट पहुंची है तो उन्हें इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए। क्या हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों और बौद्धों को भारतीय नागरिकता देना देश की आत्मा पर हमला है?

उन्होंने कहा, वे बांटों व राज करो की राजनीति कर रहे हैं। राहुल गांधी इस तरह के बयान देकर मुस्लिम समुदाय को उकसा रहे हैं।

बिधूड़ी ने कहा कि पाकिस्तान मुसलमानों के लिए बनाया गया था।

बिधूड़ी ने कहा, उन्हें (मुस्लिमों को) भारत में नागरिकता क्यों दी जानी चाहिए? अगर वे चाहें तो नियमानुसार नागरिकता दी जाएगी। क्या वह (राहुल) चाहते हैं कि घुसपैठियों को नागरिकता दी जाए?

उन्होंने कहा, कौन राजनीति कर रहा है? राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं।

दक्षिण दिल्ली के सांसद की टिप्पणी राहुल गांधी के बयान के एक दिन बाद आई है। राहुल गांधी ने बयान दिया था कि देश को बांटा व जलाया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली हिंसा में भाजपा की भूमिका को इंगित किया था।

उत्तरपूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित बृजपुरी इलाके का बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दौरा करने के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि देश के भाईचारा, एकता व प्रेम के मूल्य दिल्ली हिंसा में जल गए और इससे देश की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचा है।

Created On :   5 March 2020 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story