राफेल पर झूठे निकले राहुल गांधी, देश से मांगें माफी : भाजपा महासचिव

Rahul Gandhi turns out to be false on Rafale, apologize to the country: BJP general secretary
राफेल पर झूठे निकले राहुल गांधी, देश से मांगें माफी : भाजपा महासचिव
राफेल पर झूठे निकले राहुल गांधी, देश से मांगें माफी : भाजपा महासचिव

भुवनेश्वर, 16 नवंबर, (आईएएनएस)। राफेल के मसले पर कांग्रेस के खिलाफ शनिवार को आयोजित भाजपा के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में यहां राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मार्च निकालकर कांग्रेस और राहुल गांधी से राफेल पर झूठ बोलने के लिए माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि राफेल पर राहुल गांधी पूरी तरह झूठे साबित हो चुके हैं।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फिर से राहुल गांधी व कांग्रेस के झूठ की पोल खोल दी। सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत बन रहा है, जबकि राहुल गांधी सिर्फ जनता को गुमराह करने में लगे हैं। एक नहीं कई बार राहुल गांधी का झूठ उजागर हुआ है। राहुल को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मसलों पर गलतबयानी से बाज आना चाहिए।

राज्य के दौरे पर पहुंचे पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के झूठ को उजागर करने के लिए शनिवार को देश भर में जिला स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने लगातार झूठ बोला है, इसके लिए राहुल गांधी को तत्काल देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। राफेल पर एक नहीं कई मौकों पर कांग्रेस झूठी साबित हुई है। इससे पहले दिसंबर 2018 में भी सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को क्लीन चिट दी थी।

दौरे के दूसरे दिन भी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भुवनेश्वर स्थित प्रदेश मुख्यालय में संगठन चुनाव को लेकर राज्य के पदाधिकारियों व जिला चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक की।

-- आईएएनएस

Created On :   16 Nov 2019 3:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story