राज ठाकरे बताएंगे, उत्तर भारतीयों को क्यों मारते हैं मनसे कार्यकर्ता?

Raj Thackeray takes blessings from 21 priest of Varanasi uttar pradesh
राज ठाकरे बताएंगे, उत्तर भारतीयों को क्यों मारते हैं मनसे कार्यकर्ता?
राज ठाकरे बताएंगे, उत्तर भारतीयों को क्यों मारते हैं मनसे कार्यकर्ता?
हाईलाइट
  • कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर आए 1000 से ज्यादा प्रश्न
  • पुजारियों को हवाई जाहाज के जरिए बुलाया जा रहा मुंबई
  • राज ठाकरे को आशीर्वाद देने वाराणसी से आएंगे 21 पुजारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे उत्तर भारतीयों को बताएंगे की मनसे कार्यकर्ता उन्हें क्यों मारते हैं। मुंबई में होने वाले एक समारोह में राज ठाकरे उत्तर भारतीयों के सवालों का जवाब देंगे। इस कार्यक्रम के लिए बकायदा सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया गया था, जिसमें कहा गया कि आप राज ठाकरे से कुछ भी पूछ सकते हैं, जिनका उत्तर वो कार्यक्रम में देंगे।


सोशल मीडिया पर तकरीबन 1000 लोगों की प्रतिक्रिया मिली। प्रतिक्रिया में अधिकतर सवाल एक जैसे ही हैं। उदाहरण के तौर पर, मनसे कार्यकर्ता उत्तर भारतीयों को क्यों मारते हैं? राज अपने भाषणों में यूपी और बिहार के लोंगों के लिए बुरी बातें क्यों बोलते हैं? राज की विभाजनकारी नीति ने महाराष्ट्र की छवि को नुकसान पहुंचाया। क्या महाराष्ट्र के लोग 7 हजार रुपए से भी कम में 12 घंटे तक काम कर सकते हैं। 


रविवार को कांदीवली में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज ठाकरे वाराणसी से बुलाए गए 21 पंडों (पुजारियों) से आर्शीवाद लेंगे। आयोजन के लिए पुजारियों को विशेष तौर पर हवाई जहाज से मुंबई बुलाया जा रहा है। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारतीय महापंचायत (यूबीएम) करवा रही है।


यूबीएम के संस्थापक विनय दुबे ने बताया कि वाराणसी से आने वाले 21 पुजारी एक पूजा करेंगे, जिसमें राज साहब हिस्सा लेंगे। राज मनसे और उत्तर भारतीयों के बीच अंतर को कम करने का प्रयास भी करेंगे। दुबे ने कहा कि आयोजन के पहले जो कैंपने सोशल मीडिया पर चलाया गया था, उसकी हमें जबदस्त प्रतिक्रिया मिली। मनसे नेता संदीप देशपांडे का कहना है कि आयोजन का मकसद दोनों समुदायों में मतभेद दूर करना है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय मनसे को गलत समझते हैं। 
 

Created On :   2 Dec 2018 6:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story