बिहार भाजपा अध्यक्ष चुने गए संजय जायसवाल

Sanjay Jaiswal elected as Bihar BJP President
बिहार भाजपा अध्यक्ष चुने गए संजय जायसवाल
बिहार भाजपा अध्यक्ष चुने गए संजय जायसवाल

पटना, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। डॉ. संजय जायसवाल बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें सितंबर में शीर्ष नेतृत्व ने इस पद के लिए मनोनीत किया था। नित्यानंद राय के मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था।

तीन बार से सांसद डॉ. संजय जायसवाल संगठन चुनाव में सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद पद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से यह पद खाली चल रहा था।

चुनाव के पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव ने कहा कि जायसवाल के नेतृत्व में निश्चित ही बिहार में पार्टी और आगे बढ़ेगी।

-- आईएएनएस

Created On :   22 Dec 2019 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story