दिल्ली सरकार का धरना : भूख हड़ताल पर बैठे सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती

दिल्ली सरकार का धरना : भूख हड़ताल पर बैठे सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन मंत्री बीते 7 दिनों से एलजी के ऑफिस में धरने पर बैठे हैं। इसमें से सत्येंद्र जैन और गोपाल राय भूख हड़ताल पर हैं। इस बीच रविवार रात स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन की भूख हड़ताल के कारण हालत तबीयत गई। सत्येंद्र कुमार को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में सत्येंद्र कुमार तमाम डॉक्टरों की देख रेख में हैं।

केंद्र और LG को कोई संवेदना नहीं
आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी ट्वीट कर उपराज्यपाल अनिल बैजल पर निशाना साधा। संजय सिंह ने ट्वीट किया, "सत्येंद्र जैन जी की तबीयत खराब होने की वजह से उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है, लेकिन केंद्र की सत्ता में बैठे मोदी जी और LG को कोई संवेदना नहीं है।

 

 


IAS ने आरोपों को किया खारिज
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और नौकरशाहों के बीच चल रही खींचतान के बीच रविवार को IAS एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें वे IAS पर काम न करने और हड़ताल पर जाने के आरोप लगा रहे हैं। IAS अधिकारी मनीषा सक्सेना ने कहा कि हम हड़ताल पर नहीं है। उन्होंने सीएम केजरीवाल पर दिल्ली की जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

केजरीवाल का आश्वासन
IAS अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मुझे बताया गया है कि IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मैं अपनी क्षमता और मौजूदा संसाधन के तहत उन्हें सुरक्षा सुनिश्चित करूंगा। यह मेरी जिम्मेदारी है। मैंने इससे पहले भी कई अधिकारियों को यह भरोसा दिलाया है जो निजी रूप से मुझसे मिलने आए थे। मैं आज इसे फिर दोहरा रहा हूं।

क्या है मामला?
अपनी तीन मांगों को मनवाने के लिए पिछले सोमवार से दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन और गोपाल राय LG के घर में वेटिंग रूम में धरने पर बैठे हैं। इन तीन मांगों में..

- पहली मांग दिल्ली में हड़ताल पर गए IAS अधिकारियों को काम पर लौटने का निर्देश दिया जाने को कहा गया है।

- दूसरी, काम रोकने वाले IAS अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें।

- और तीसरी, राशन की डोर स्टेप डिलीवरी की योजना को मंजूरी मिले।

इन मांगों को लेकर सोमवार शाम केजरीवाल उप राज्यपाल अनिल बैजल से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे थे। केजरीवाल का कहना था कि एलजी ने उनकी तीनों ही मांगों को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा था कि जब तक उपराज्यपाल मांगें नहीं मानेंगे, वह यहां से नहीं जाएंगे।

Created On :   17 Jun 2018 7:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story