कोविड को बढ़ते देख इन तीन राज्यों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य, संक्रमण को बढ़ता देख ये क्या बोल गए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

Seeing the increase in corona cases, wearing masks is mandatory in these three states
कोविड को बढ़ते देख इन तीन राज्यों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य, संक्रमण को बढ़ता देख ये क्या बोल गए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
फिर लौट आए पुराने दिन? कोविड को बढ़ते देख इन तीन राज्यों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य, संक्रमण को बढ़ता देख ये क्या बोल गए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। जिसकी वजह से लोगों में एक बार फिर से भय का माहौल बनता हुआ नजर जा रहा है। पिछले एक हफ्ते से हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इन्हीं केसेस को देखते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अब अलर्ट मोड में आ गई हैं। देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों ने तुरंत फैसला लेते हुए सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है, ताकि कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी को रोका जा सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस पूरे मामले पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। बीते शुक्रवार यानी 7 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअली बैठक की थी और प्रदेश में कोरोना मरीजों और उनकी स्थिति को लेकर रिपोर्ट कार्ड मांगा था। 

कोरोना के बढ़ते मामले पर क्या बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री?

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एनडीटीवी इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, हम इस संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मंडाविया ने कहा कि, अब हमारे पास आईसीयू बेड, ऑक्सीजन, दवा और पर्याप्त अस्पताल मौजूद हैं, जो इन चुनौतियों से निपटने के लिए पहले के अपेक्षा में कई गुना ज्यादा हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि, कोविड म्यूटेशन ओमिक्रॉन का बीएफ.7 सब-वेरिएंट था, और अब एक्सबीबी1.16 सब-वेरिएंट संक्रमण में वृद्धि का कारण बन रहा है। लेकिन मंत्रालय ने यह रिपोर्ट किया है कि, सब-वेरिंएट बहुत खतरनाक नहीं है।  मनसुख आगे कहते हैं कि, इसका मतलब ये नहीं कि अब आप लापरवाह हो जाएं, आपको कोविड के तमाम रूल रेगुलेशन फॉलो करने होंगे, ताकि इस महामारी से पार पाया जा सके।

तीन राज्यों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

आपको बता दें कि, कोरोना के मामले को बढ़ता देख केरल, पुदुचेरी और हरियाणा सरकार ने भीड़-भाड़ में जाने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार का कहना है कि, अगर कोई मास्क नहीं लगता है तो उस स्थिति में उस पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

सख्ती से निपटें- हरियाणा सरकार

हरियाणा की बात करें तो, हाल के दिनों में यहां कोरोना के केसेसे में बड़ी तेजी से उछाल देखा गया है और पॉजिटिविटी रेट जो बड़ी ही तेज रफ्तार के साथ बढ़ी है। जिसको देखते हुए खट्टर सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि, अगर इस संक्रमण से बचना है तो कृपया जब भी बाहर निकले मास्क लगाकर ही निकलें। जबकि, सरकार की ओर से हर जिला प्रशासन तक ये सूचना पहुंचा दी गई है कि, पुलिस लोगों से कहे की मास्क लगाना न भूले अगर वो नहीं मानते हैं तो सख्ती से निपटें।

केरल सरकार का अहम फैसला

दक्षिण राज्य केरल की पिनराई विजयन सरकार ने प्रदेश की गर्भवति महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा कि, प्रदेश के 60 साल के वरिष्ठ लोगों और गंभीर रोग से पीड़ित आम नागिरकों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है क्योंकि सबसे ज्यादा यही चपेट में आ रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि हम अपने सभी नागरिकों के जान की हिफाजत करें। जॉर्ज ने आगे कहा कि, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी मरीज को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसकी आपूर्ति के लिए सरकार कोई भी कदम उठा सकती है क्योंकि हमारे लिए अपने लोगों की जान से ज्यादा प्यारी व कीमती कुछ नहीं है।

प्रशासन का एक्शन

पदुचुरी की सरकार भी कोविड के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए अपनी कमर कस चुकी है। प्रशासन ने सार्वजिनक जगहों पर जाने वाले लोगों से मास्क लगाने के लिए कह रही है। प्रशासन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, अस्पतालों, होटलों, रेस्तरां, शराब की दुकानों और थिएटर जैसे उन तमाम जगहों पर जहां लोगों का जमावड़ा रहता है उन सभी जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य है।


 

Created On :   9 April 2023 6:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story