- दिल्ली में 6 दिन का लॉकडाउन लागू, 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक रहेगा जारी
- कोरोनाः दिल्ली के अस्पतालों में हालत खराब, ICU के सिर्फ 42 बेड उपलब्ध
- दिल्ली: 22 अप्रैल से AIIMS में ओपीडी बंद रहेगी
- IPL 2021: CSK ने RR को दी करारी शिकस्त, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
- रिपोर्ट: राष्ट्रीय स्तर पर एक महीने के ‘लॉकडाउन’ से जीडीपी में हो सकता है दो प्रतिशत नुकसान
गांधी स्मारक निधि में शव मिलने से सनसनी

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में स्थित गांधी स्मारक निधि परिसर में एक युवक का पेड़ से लटका शव रविवार को मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम राजू (35) है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
मध्य जिला पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, मृतक राजू परिसर के अंदर ही परिवार के साथ रहता था। वह शराब पीने का आदी था। राजू को दोपहर के वक्त लोगों ने पेड़ से लटके देखा। उसे तत्काल दरियागंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला है कि राजू ने घटना के वक्त भी शराब पी हुई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच अभी जारी है। परिवार वालों ने भी पुलिस के सामने फिलहाल कोई संदेह नहीं व्यक्त किया है। राजू, गांधी स्मारक निधि में ही नौकरी करता था।