मंदिर का प्रसाद खाने से 11 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Seven including kid dead after eating prasad at temple in Hanur
मंदिर का प्रसाद खाने से 11 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
मंदिर का प्रसाद खाने से 11 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
हाईलाइट
  • 11 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिस कारण मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
  • 80 से ज्यादा लोगों की तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • चामराजनगर में किच्चुगुट्टी मरियम्मा मंदिर का प्रसाद खाने से शुक्रवार को 7 लोगों की मौत हो गई।

डिजिटल डेस्क, मैसूरु। चामराजनगर की हानुर तालुक के सुलवादी गांव में किच्चुगुट्टी मरियम्मा मंदिर का प्रसाद खाने से शुक्रवार को 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 80 से ज्यादा लोगों की तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिस कारण मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। चामराजनगर एसपी धर्मेंद्र कुमार मीना ने इस घटना की पुष्टी की है।

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने फूड पॉइजनिंग की इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल सेक्रेटरी और कमिश्नर ने DHO मध्य और मैसूर को निर्देश दिए हैं कि वह चामराजनगर हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन की मदद करें। उन्होंने कहा, संबंधित कार्यक्रम अधिकारी 108 कॉल सेंटर पर कॉल की निगरानी कर रहे हैं और एम्बुलेंस की सेवाओं को कॉर्डिनेट कर रहे हैं। कमिश्नर ने एडीसी मैसूर को निजी ALP एम्बुलेंस की सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया है। कुमारस्वामी ने कहा कि स्टेट हेडक्वाटर से दो अधिकारियों को भी भेजा गय है जो गतिविधियों को कॉर्डिनेट और सुपरवाइज करेंगे।

धर्मेंद्र कुमार मीना ने कहा, मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में गोपुरम बनाने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया था। सेरेमनी और विशेष पूजा के बाद यहां पर 12 बजे के करीब श्रद्धालुओं को वेज पुलाव परोसा गया। पुलाव खाने के बाद श्रद्धालुओं के उल्टी होने लगी और वह बेहोश हो गए। जिसके बाद तत्काल इन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है और 80 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती है, जिसमें से 12 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वेज पुलाव खाने से करीब 60 कौओं की भी मौत हुई है। हानुर MLA नरेन्द्र ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को प्रसाद की लैब में टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

Created On :   14 Dec 2018 2:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story