BMC की कार्रवाई पर शत्रु बोले- क्या यह ईमानदार राजनीति का फल है?

Shatrughan Sinha comment on BMC action to his 8-story bungalow
BMC की कार्रवाई पर शत्रु बोले- क्या यह ईमानदार राजनीति का फल है?
BMC की कार्रवाई पर शत्रु बोले- क्या यह ईमानदार राजनीति का फल है?

डिजिटल डेस्क, पटना। बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने BMC द्वारा मुंबई के जुहू इलाके में अपने 8 मंजिले बंगले के अवैध हिस्सा को गिराने पर पलटवार किया है। उन्होंने इसे अपनी ईमानदार राजनीति का फल बताया है। अवैध निर्माण ढहाए जाने के बाद शत्रुघ्न ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई स्थित मेरे घर ‘रामायण’ में बीएमसी द्वारा की गई तोड़फोड़ पर लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या यह उनकी ईमानदार राजनीति का फल है। शत्रु ने लिखा कि लोग पूछ रहे हैं कि क्या वे महाराष्ट्र के सतारा में किसानों के मुद्दे पर राजनेता यशवंत सिन्हा का साथ देने और तथ्यों, आंकड़ों और सच्चाई को सामने लाने की कीमत चुका रहे हैं?

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "पहले दिल्ली में हमारी सुरक्षा हटाई गई और अब मुंबई में मेरे घर पर तोड़फोड़ हुई। संभव है कि मुंबई के रेस्टोरेन्ट में आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्रवाई की गई हो। अगर ऐसा है तो इसका स्वागत है और यह आगे भी जारी रहना चाहिए।

इसी क्रम में उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में कहा कि घर में काम करने वाले लोगों के लिए घर की छत पर एक शौचालय बनवाया था जिसे बीएमसी तोड़ दिया। उन्होंने यह भी लिखा कि घर के पूजा घर को भी हटा दिया गया है, उसे शिफ्ट किया जा रहा है।

बता दें कि BMC ने सोमवार को मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद शत्रुघ्न सिन्हा के 8 मंजिले बंगले पर कार्रवाई करते हुए अवैध हिस्सा को गिरा दिया था। सिन्हा के इस बंगले का नाम "रामायण" है और सिन्हा पर आरोप है कि उन्होंने बिना परमिशन के घर के ग्राउंड फ्लोर और छत पर टॉयलेट और पूजा घर बनवाया था। बताया जा रहा है कि जिस वक्त BMC ने ये कार्रवाई की, उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा घर पर ही मौजूद थे।

Created On :   9 Jan 2018 10:17 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story