दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के इन राज्यों में शीतलहर और कोहरे से मामूली राहत, मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति से फिर पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Slight relief from cold wave and fog in these states of North West India including Delhi NCR, Madhya Pradesh will again experience severe cold from January 14
दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के इन राज्यों में शीतलहर और कोहरे से मामूली राहत, मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति से फिर पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड
मौसम अलर्ट दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के इन राज्यों में शीतलहर और कोहरे से मामूली राहत, मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति से फिर पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड
हाईलाइट
  • 12 से 13 जनवरी तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश होने के आसार हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और कोहरे के डबल अटैक से आज मामूली राहत मिली है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में आगामी चार दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3 से 4 दिनों तक राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम के राज्यों में शीतलहर का असर कम रहेगा। हालांकि यूपी, बिहार और हरियाणा में कोहरे की मोटी परत अभी छाई रहेगी। इसके साथ ही यहां कोल्ड डे की भी स्थिति बनी रहेगी। 

बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां आज का न्यूनतम तापमान बढ़कर 7 पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जनवरी को राजधानी में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। आज यहां का सफदरजंग इलाका जो कि अब तक का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा है उसके तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आज सुबह यहां का तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

कैसा है अन्य राज्यों का हाल

वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और बिहार में आज भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक चंडीगढ़, यूपी, पंजाब, बिहार और हरियाणा में कोहरे की मोटी परत छाई रह सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 12 जनवरी यानी कल के बाद से कोहरे में कमी आने के भी आसार हैं। कोहरे के कारण उत्तर भारत में कई जगह यातायात भी प्रभावित हुआ। फ्लाइटस और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोम के चलते उत्तर भारतीय राज्यों में शीतलहर से थोड़ी राहत भी मिली है। यहां के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी भी दर्ज की गई है। इसके पीछे का कारण बताते हुए विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोम के चलते हवा की दिशा बदल गई है, जिससे ठंडी हवाएं नहीं चल रही हैं। 

मध्यप्रदेश में 14 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठंड

मध्यप्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोम के चलते ठंड से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन मकर संक्रांति के बाद से ठंड एक बार फिर जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 13 जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर का असर कम रहेगा। उसके बाद 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के बाद से ठंड एक बार जोर पकड़ेगी। इसके पीछे का कारण विभाग ने बताया कि 12 से 13 जनवरी तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश होने के आसार हैं इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में और भी तेजी से बर्फ पड़ने की वजह से यहां भी बर्फीली हवाएं चलेगीं, जिसके कारण प्रदेश में दोबारा हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जनवरी से एक और सिस्टम उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा जिससे पहाड़ों पर और भी तेजी से बर्फबारी होगी, जिससे प्रदेश में दोबारा शीतलहर चलेगी। विभाग ने बताया कि 14 जनवरी से चंबल और ग्वालियर संभागों में घना कोहरा छाया रहेगा। बात करें बीते 24 घंटे की तो प्रदेश के केवल छतरपुर जिले में कोल्डडे रहा, जबकि नौगांव में सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  


 

Created On :   11 Jan 2023 7:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story