आध्यात्मिकता विश्व के लिए भारत का सबसे महत्वपूर्ण उपहार : कोविंद

Spirituality is Indias most important gift to the world: Kovind
आध्यात्मिकता विश्व के लिए भारत का सबसे महत्वपूर्ण उपहार : कोविंद
आध्यात्मिकता विश्व के लिए भारत का सबसे महत्वपूर्ण उपहार : कोविंद
हाईलाइट
  • आध्यात्मिकता विश्व के लिए भारत का सबसे महत्वपूर्ण उपहार : कोविंद

हैदराबाद, 2 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि आध्यात्मिकता विश्व के लिए भारत का सबसे महत्वपूर्ण उपहार है।

उन्होंने कहा कि वेदांता, तीर्थाकर महावीर और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं से लेकर नानक और कबीर के संदेशों तक, अनंत आध्यात्मिक ज्ञान का भव्य प्रवाह हुआ है, जिसका भारतीय आध्यात्मिकता के अगुवा जैसे स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी और कई अन्य महापुरुषों द्वारा आधुनिक दुनिया में प्रसार किया गया है।

वह हैदराबाद के समीप श्री रामचंद्र मिशन के कान्हा शांति वनम के नए वैश्विक मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में परमार्थ और परोपकार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, व्यक्तिगत विकास के अलावा, भारतीय आध्यात्मिक परंपरा वसुधव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिन: पर भी केंद्रित है। हमारे लिए, पूरी दुनिया एक परिवार है। हम धरती पर सभी के लिए खुशियां चाहते हैं। वैश्विक परिवार की सार्वभौमिक खुशी का संदेश श्रीराम चंद्र मिशन का भी संदेश है।

Created On :   2 Feb 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story