- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Startup Summit: Government will give 1000 crores rupees to help new startups
दैनिक भास्कर हिंदी: Startup Summit: नए स्टार्टअप की मदद के लिए 1000 करोड़ रुपए देगी सरकार, पीएम मोदी बोले- नए दशक में हम स्टार्टअप को नई पहचान दिलाएंगे

हाईलाइट
- भारत में दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप ईको-सिस्टम
- स्टार्टअप में भविष्य को बदलने की शक्ति : PM
- एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ का फंड
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘प्रारंभ: Startup इंडिया इंटरनेशनल समिट’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने Startup्स को शुरुआती पूंजी मुहैया कराने के लिए एक हजार करोड़ रुपए का Startup सीड फंड बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा Startup सिस्टम बना रहा है, जिसमें युवाओं पर फोकस हो। नए दशक में हम सब Startup को नई पहचान दिलाएंगे और BIMSTEC की ताकत का अहसास पूरे विश्व को कराएंगे। पीएम ने कहा कि हम देश में नए Startup को विकसित करने में मदद करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का स्टार्ट-अप इंडिया सीड फंड लॉन्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एक Startup प्रणाली बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए मंत्र पर आधारित है।
बता दें कि ‘प्रारंभ: Startup इंडिया इंटरनेशनल समिट’ का आयोजन कॉमर्स मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड की तरफ से किया गया। दो दिन के कार्यक्रम के आखिरी दिन PM ने बे-ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन (BIMSTEC) के युवा इनवेंटरों से बात की। BIMSTEC देशों में बांग्लादेश, भूटान, इंडिया, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड आते हैं।
समिट को संबोधित करते हुए युवाओं को नौकरी की जगह Startup शुरू करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पहले अगर कोई युवा Startup शुरू करता था तो लोग कहते कि तुम नौकरी क्यों नहीं करते। Startup क्यों? लेकिन अब लोग कहते हैं कि नौकरी ठीक है परन्तु Startup क्यों नहीं शुरू करते। उन्होंने कहा कि ये बदलाव बिम्सटेक देशों की बहुत बड़ी ताकत है।
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा Startup ईको-सिस्टम
मोदी ने कहा कि बदलाव की यात्रा में हर देश के अपने अनुभव होते हैं। भारत ने 5 साल के अनुभव साझा करने के लिए एक बुकलेट जारी की है। BIMSTEC देश भी अपने अनुभव साझा करें। ये हम सभी को सीखने में मदद करेंगे। Startup इंडिया मिशन की शुरुआत में कई चुनौतियां थी। आज भारत दुनिया के सबसे बड़े Startup ईको-सिस्टम में से एक है। 14 हजार Startup किसी न किसी अभियान में लगे हैं।
Startup में भविष्य को बदलने की शक्ति : PM
उन्होंने कहा कि एक Startup सैटेलाइट लॉन्चिंग पर बात कर रहा था। आपने जो भी बताया, वो इस बात का अहसास कराते हैं कि आपमें भविष्य को बदलने की कितनी शक्ति है। जो युवा पहले से Startup में हैं, उन्हें देखते ही पहला रिएक्शन होता है वाह। आपका Startup है। यह बदलाव BIMSTEC की बहुत बड़ी ताकत है। भारत और BIMSTEC के Startup में एक जैसी ऊर्जा दिख रही है।
Startup इंडिया मूवमेंट के 5 साल पूरे हुए
उन्होंने कहा कि Startup इंडिया मूवमेंट अपने सफल 5 साल पूरे कर रहा है। आज ही भारत ने कोरोना के खिलाफ ऐतिहासिक सबसे बड़ी वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू की है। ये दिन हमारे वैज्ञानिकों, युवाओं और हमारे उधमियों की क्षमताओं और हमारे डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों के परिश्रम और सेवाभाव का साक्षी है।
एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ का फंड
खेती से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए देश ने 1 लाख करोड़ का फंड बनाया है। इससे Startup के लिए कई मौके बनेंगे। ये नए अप्रोच नई तकनीक को जन्म दे रहे हैं। एक पटरी पर चलने की सोच बदल रहे हैं। आज जितने Startup आ रहे हैं, सभी अलग आइडिया के साथ आ रहे हैं। हर सेक्टर में क्रांति कर रहे हैं। इनका स्केल अभूतपूर्व है। इन्हें पैशन गाइड कर रहा है। जब नई चुनौती आती है, तो कोई न कोई Startup सामने आता है। कहता है, ‘यह काम हम करेंगे’।
क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स में 138 अंक की गिरावट, निफ्टी 16,200 के करीब बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज (18 मई 2022, बुधवार) दलाल स्ट्रीट में तेजड़िये एवं मंदड़ियों के मध्य प्रभुत्व का भीषण संघर्ष देखने को मिला तथा इसके बीच देश का शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138 अंकों यानी कि 0.20 % की हानि के साथ 54208.53 पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 19 अंक गिरावट के साथ 16240.30 के स्तर पर समाप्ति दी।
प्रारंभिक बढ़त गवां बैंक निफ्टी भी 138 अंक टूट 34163.70 पर बंद हुआ। बीएसई मिड कैप एवं स्माल कैप आधे प्रतिशत की आरंभिक बढ़त के पश्चात सतही बंद हुए। क्षेत्र विशेष में निफ्टी फार्मा एवं एफएमसीजी दोनों ने तेजी में क्रमशः एक एक प्रतिशत का योगदान दिया। निफ्टी रियलिटी, निफ्टी पीएसई में क्रमशः 1.75% तथा 1.73 ℅ की हानि रही।
निफ्टी के शेयरों में प्रमुख बढ़त टाटा कन्ज़्यूमर, सिप्ला एवं अडानी पोर्ट में देखी गयी। पावर ग्रिड,बीपीसीएल एवं टेक महिंद्रा में प्रमुख गिरावट रही। दैनिक चार्ट में निफ्टी बियरिश कैंडल बना बंद हुआ।हालांकि पूरे दिन के दौरान निफ्टी 16200 के स्तर की रक्षा में सफल रहा।
कल साप्ताहिक कटान के दिन निफ्टी में तीव्र उतार चढ़ाव देखा जा सकता है। ट्रेन्ड के विरुद्ध ट्रेड करना लघु अवधि के ट्रेडर्स के लिए लाभकारी सिद्ध नहीं हो सकता है। वॉल्यूम अध्ययन के आधार पर 16100 तथा 16100 तात्कालिक सपोर्ट हो सकते हैं। दैनिक समयावधि आधार में एमएसीडी तथा आरएसआई अभी भी ओवेरसोल्ड क्षेत्र से निकलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
समय चक्र संभावना के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि निफ्टी 27 मई तक अत्याधिक उतार चढ़ाव देख सकता है। बोलिंगर बैंड आने वाले दिनों में निफ्टी के 16650 स्तर के एक शक्तिशाली बाधा होने का संकेत दे रहा है। बैंक निफ्टी का सपोर्ट 33400 एवं रेसिस्टेन्स 35000 है।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 230.63 अंक ऊपर 54549.10 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 66.30 अंक ऊपर 16325.60 के स्तर पर खुला था।
ओम मेहरा
रिसर्च एसोसिएट
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
Resumod: आपका निजीकृत मुफ्त ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक मुफ्त रिज्यूम-बिल्डिंग टूल, जो कि हर उम्मीदवार की जरूरत है, अब Resumod.co पर उपलब्ध है। Resumod एक फ्री ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर प्रदान करता है जो लगातार नौकरी खोजने वालों के लिए रिज्यूमे बनाने के तरीके को बेहतर बनाता है। हमने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर निःशुल्क टूल लॉन्च किया है। नीचे विवरण है|
प्रमाणित रिज्यूम बिल्डर - अपॉइंटमेंट सुरक्षित करने की अधिक संभावना के लिए
आप आसान फ़ॉर्मेटिंग और वर्तनी-जांच जैसी उन्नत सुविधाओं से बायोडेटा बना सकते हैं। इस अनुकूलित ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर का उपयोग करें जो एक अच्छा पहला प्रभाव बनाने पर केंद्रित है। हमारे टूल ने किसी को भी नौकरी-योग्य रिज्यूमे बनाने में मदद करने की क्षमता के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की है जो आपको रोजगार दिलाएगा।
अब, आप बिना किसी अतिरिक्त सिरदर्द के उच्च गुणवत्ता वाला रिज्यूमे बना सकते हैं| हमारा ऑनलाइन बिल्डर आपको फ़ॉर्मेटिंग की परवाह किए बिना सर्वश्रेष्ठ रिज्यूमे बनाने की अनुमति देता है। अभी, प्रभावी कवर लेटर तक पहुंच प्राप्त करें और एक नए रेज़्यूमे के पूरक के लिए उनका उपयोग करें।हमारे फ्री रेज़्यूमे बिल्डर के साथ, आप सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। देश भर के नौकरी चाहने वालों ने कहा है कि फ्री रेज़्यूमे बिल्डर विभिन्न पदों के लिए रेज़्यूमे और कवर लेटर बनाना आसान बनाता है।
आपके पास एक लिंक्डइन प्रोफ़ाइल उपलब्ध हो सकती है, लेकिन आपके CV में सभी विवरणों का उल्लेख होना चाहिए| यह टूल आपको अपने लिंक्डइन प्रोफाइल से अपनी सारी जानकारी को तुरंत निकालने की अनुमति देता है, जिससे आपको इसे फिर से टाइप करने से बचाया जा सकता है। हमारे टूल से रिज्यूमे में कुछ परिवर्तन करें, और आपका रेज़्यूमे मिनटों में तैयार हो जाएगा!
हमारा रिज्यूम बिल्डर दूसरों से बेहतर कैसे है?
Resumod आपको ऐसे टूल देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है जो आपकी नौकरी की खोज को वास्तव में प्रतिस्पर्धी बना देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हायरिंग प्रक्रिया के दौरान आपका CV चमकता रहे।
1. पेशेवर CV टेम्पलेट उपलब्ध हैं
Resumod आपको interview कॉल प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए रेज़्यूमॉड आपको कई रंग संयोजनों में दस सर्वश्रेष्ठ टेम्पलेट प्रदान करता है। बस अपनी जानकारी भरें और जादू होने की प्रतीक्षा करें!
2. विशेषज्ञों से सुझाव उपलब्ध है|
अपने रिज्यूमे को बेहतर बनाने के लिए, हमने 150,000 से अधिक बुलेट पॉइंट और 5000 से अधिक कौशल सुझाव प्रदान किए हैं।
3. लिंक्डइन प्रोफाइल को रिज्यूमे में बदलना
क्या होगा यदि आपके पास बायोडाटा नहीं है? चिंता मत करो। बस अपना लिंक्डइन डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और एक नया रिज्यूमे बनाने के लिए इसे हमारे बिल्डर को सबमिट करें। कुछ ही मिनटों में, आप हमारे ऑनलाइन रेज़्यूमे बिल्डर का उपयोग करके एक शानदार, आधुनिक CV बना सकते हैं।
4. टेम्प्लेट जिन्हें एचआर द्वारा अनुमोदित किया गया है
टेम्प्लेट दिखने में आकर्षक हैं और नए जमाने के मानव संसाधन पेशेवरों द्वारा अनुमोदित किए गए हैं। बस पीडीएफ को संपादित करें और इसे सेव करें।
5. बहु-प्रारूप डाउनलोड और वितरित करें
अपना रिज्यूमे पीडीएफ या एमएस वर्ड फॉर्मेट में डाउनलोड करें, या अपने रिज्यूमे का एक स्थायी लिंक प्राप्त करें जिसे आप साझा कर सकते हैं।
Resumod के विषय में
"Resumod" वेबसाइट पर 55,000 उपयोगकर्ता हैं।अब हमारे पास दस से अधिक आकर्षक शैलियाँ हैं, जो उपभोक्ताओं को नौकरी के बाजार में बढ़त देने के साथ-साथ उनके रिज्यूमे का निर्माण करने का एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।
हम 2022 तक प्रति दिन लगभग 100 पंजीकरण और प्रति दिन 300 से अधिक डाउनलोड तक पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, हम नौकरी चाहने वालों को सर्वश्रेष्ठ करियर बनाने में सहायता करने के लिए अतिरिक्त टूल प्रदान करने के लिए रिज्यूम के प्लेटफॉर्म में स्मार्ट सुविधाओं और प्रगति को भी शामिल कर रहे हैं।
Resumod न केवल नौकरी चाहने वालों को उनके रेज़्यूमे के साथ सहायता करता है बल्कि उन्हें अपने करियर के अगले स्तर पर भी ले जाता है। इसका उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को उपयुक्त नौकरी खोजने में सहायता करना है।
Resumod रिज्यूमे मेकर का उपयोग करने के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि नौकरियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए टेम्पलेट हैं। आपके पास विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक रेज़्यूमे टेम्प्लेट तक पहुंच होगी। आधुनिक और पेशेवर टेम्पलेट आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाए जा सकते हैं।
###
हमारा सर्वश्रेष्ठ नि:शुल्क ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर विभिन्न प्रकार के टेम्प्लेट प्रदान करता है जिन्हें आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नीमच के दो युवाओं की अभिनव पहल दूधवालों, डेयरी एवं ग्राहकों के लिए नीमच के दो युवाओं ने प्रारम्भ किया स्टार्टअप कलेक्टर श्री राजे ने किया स्टार्टअप का शुभारम्भ
दैनिक भास्कर हिंदी: निर्णय की क्षमता से लैस भविष्यवादी दृष्टिकोण ने भारत को एक ठोस स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान किया है: श्री पीयूष गोयल
दैनिक भास्कर हिंदी: कृविवि में 31 युवाओं को मिलेगा एग्री बिजनेस का स्टार्टअप प्रशिक्षण
दैनिक भास्कर हिंदी: राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020 के परिणामों की घोषणा
दैनिक भास्कर हिंदी: राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020 का हुआ ऐलान, महाराष्ट्र के दो स्टार्टअप को पुरस्कार