दिल्ली बार्डर पार करने से रोका तो पुलिस पर पथराव

Stones on police if stopped from crossing Delhi border
दिल्ली बार्डर पार करने से रोका तो पुलिस पर पथराव
दिल्ली बार्डर पार करने से रोका तो पुलिस पर पथराव

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। दिल्ली से गुरुग्राम जा रहे लोगों को पालम विहार के पास दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पार करने से पुलिस ने जब रोका तो भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव करने वालो में श्रमिक थे। ये लोग पुलिस वालों से कह रहे थे कि उन्हें बार्डर पार करने दिया जाए , जबकि पुलिस बिना कागजात चेक किये किसी को भी नहीं जाने दे रही थी।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटना बुधवार सुबह के वक्त की है। नाराज श्रमिक दिल्ली से गुरुग्राम सीमा में जाना चाह रहे थे। श्रमिकों का कहना था कि पुलिस उन्हें पास होने के बाद भी फैक्ट्रियों में काम करने नहीं जाने दे रही है। जबकि पुलिस का कहना था कि श्रमिक पलायन करके बिना दस्तावेजों के जाने की कोशिश कर रहे थे।

Created On :   20 May 2020 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story