सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान : बघेल
By - IANS News |9 Nov 2019 9:00 AM GMT
सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान : बघेल
रायपुर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अयोध्या रामजन्मभूमि मामले पर आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वह निर्णय का स्वागत करते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को चिरमिरी की सभा में कहा, छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। यहां की जनता अमन चैन पसन्द करती है। हम अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हैं।
उन्होंने सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।
बघेल ने सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने से पहले भी प्रदेशवासियों से आपसी सद्भाव और शांति बनाए रखने की अपील की थी, साथ ही इस मसले पर अधिकृत स्रोतों से मिलने वाली खबरों पर ही विश्वास करने और अफवाहों के साथ सोशल मीडिया में फेक न्यूज और अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी थी।
Created On :   9 Nov 2019 2:30 PM GMT
Tags
Next Story