सर्वे: मप्र में कांग्रेस की स्थिति में सुधार, लेकिन मोदी और शिवराज पहली पसंद

सर्वे: मप्र में कांग्रेस की स्थिति में सुधार, लेकिन मोदी और शिवराज पहली पसंद
सर्वे: मप्र में कांग्रेस की स्थिति में सुधार, लेकिन मोदी और शिवराज पहली पसंद
सर्वे: मप्र में कांग्रेस की स्थिति में सुधार, लेकिन मोदी और शिवराज पहली पसंद
हाईलाइट
  • मध्य प्रदेश सहित 4 राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है।
  • इंडिया टु़डे ग्रुप और एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में मप्र के 47 फीसदी लोग वर्तमान बीजेपी सरकार के कामकाज से संतुष्ट दिखे।
  • राज्य में पीएम मोदी को बतौर प्रधानमंत्री 56 फीसदी लोग पसंद करते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सहित 4 राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इन चुनावों से पहले इंडिया टु़डे ग्रुप और एक्सिस माई इंडिया की ओर से कराए गए पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज (पीएसई) सर्वे में मध्य प्रदेश के 47 फीसदी लोग वर्तमान बीजेपी सरकार के कामकाज से संतुष्ट दिखे। जबकि 36 फीसदी लोगों का मानना है कि सरकार बदलनी चाहिए। वहीं राज्य में पीएम मोदी को बतौर प्रधानमंत्री 56 फीसदी लोग पसंद करते हैं और 2019 में अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

शिवराज सीएम के रूप में पहली पसंद
इंडिया टु़डे ग्रुप और एक्सिस माई इंडिया की ओर से कराए गए इस सर्वे के अनुसार 47 फीसदी लोग वर्तमान बीजेपी सरकार के कामकाम से संतुष्ट है तो वहीं 36 फीसदी लोगों का मानना है कि मध्य प्रदेश में सरकार बदलनी चाहिए। वहीं सीएम के रूप में लोगों की पसंद की बात करे तो 46 फीसदी लोगों का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान को ही अगला मुख्यमंत्री होना चाहिए। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में 32 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को 8 फीसदी, दिग्विजय सिंह को 2 फीसदी और उमा भारती को 1 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताई है।

पीएम के तौर पर मोदी पहली पसंद
प्रधानमंत्री के तौर पर मध्य प्रदेश की जनता अब भी नरेन्द्र मोदी को देखना चाहती हैं। सर्व में 56 फीसदी लोगों ने मोदी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में पसंद किया। जिन 56 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को पीएम के रूप में पसंद किया उनमें से 51 फीसदी एससी, 53 फीसदी आदिवासी, 62 फीसदी ओबीसी और 61 फीसदी अगड़ी जाति के लोग है। 21 फीसदी मुस्लिम लोग भी मोदी को पीएम के रूप में देखना चाहते हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 36 फीसदी जनता ने प्रधानमंत्री के रूप में पसंद किया। हालांकि राहुल की लोकप्रियता में जरूर इजाफा देखने को मिला है।  

Created On :   7 Sep 2018 1:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story