मुंबई : बीजेपी ने दिया 2000 किलो स्वीट्स का ऑर्डर, मोदी मास्क पहनकर तैयार हो रहे लड्डू

मुंबई : बीजेपी ने दिया 2000 किलो स्वीट्स का ऑर्डर, मोदी मास्क पहनकर तैयार हो रहे लड्डू

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अंडे फूटने से पहले मुर्गियों को गिनना खतरनाक है, लेकिन भाजपा के मुंबई उत्तर के उम्मीदवार गोपाल शेट्टी और मौजूदा सांसद अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता गोपाल शेट्टी की जीत को लेकर इतने आश्वस्त है कि उन्होंने 1500-2000 किलोग्राम मिठाइयों का ऑर्डर तक दे दिया है। इतना बड़ा ऑर्डर मिलने से खुश, बोरीवली में एक मिठाई की दुकान के कर्मचारी काम पर मोदी मास्क पहने हुए दिखाई दिए। 

दुकान के मालिक ने कहा, "हमें भाजपा के गोपाल शेट्टी से 1500-2000 किलोग्राम मिठाई का ऑर्डर मिला है। कर्मचारी उत्साहित हैं, इसलिए उन्होंने मोदी जी के मुखौटे पहने हैं। लड्डू बनाने के काम सुबह के 11 बजे से शुरू होता है, जो देर रात तक ऐसे ही चलता है।" बीजेपी कार्यकर्ता, अमित व्यास का कहना है कि एक्जिट पोल के पहले 1500 किलो लड्डू का आर्डर दिया था। एक्जिट पोल के बाद 1500 किलो और बढ़ा दिया है। इन लड्डुओं को 23 मई को जीत हासिल करने के बाद कार्यकर्ताओं में बांटे जाएंगे। हालांकि गोपाल शेट्टी ने कहा कि "मोदी जी दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं उसके लिए लड्टु बना रहे हैं इसे केवल उत्तर मुंबई से जोड़ना सही नहीं।"

बता दें कि लोकसभा चुनाव में गोपाल शेट्टी मुंबई उत्तर से कांग्रेस की उम्मीदवार बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ खड़े हैं। पिछली बार गोपाल शेट्टी करीब चार लाख वोटों से जीते थे। इस बार उन्हें इससे भी ज्यादा वोटों से जीतने की उम्मीद है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 30 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 2014 में बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस के संजय निरुपम को बहुत बुरी तरह से हराया था। 

 

 

Created On :   21 May 2019 5:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story