अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए करना होगा बस एक साल का इंतजार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बताई राम मंदिर तैयार होने और भक्तों के लिए खुलने की तारीख

The date of completion of Ram temple came in front, the temple of Ramlala will be built on January 1, 2024
अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए करना होगा बस एक साल का इंतजार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बताई राम मंदिर तैयार होने और भक्तों के लिए खुलने की तारीख
अयोध्या मंदिर अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए करना होगा बस एक साल का इंतजार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बताई राम मंदिर तैयार होने और भक्तों के लिए खुलने की तारीख
हाईलाइट
  • त्रिपुरा में भी त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी ऐसा भव्य बनेगा

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए अब भक्तों को ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अमित शाह ने त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा की सभा के दौरान राम मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2024 तक मंदिर तैयार हो जाएगा। शाह ने इस दौरान कहा, "2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मैं भाजपा का अध्यक्ष था और राहुल बाबा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वे रोज पूछते थे- मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे। तो राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा।"

उन्होंने आगे कहा कि त्रिपुरा में भी त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी ऐसा भव्य बनेगा कि पूरी दुनिया उसे यहां देखने आएगी। शाह ने कहा कि सिर्फ राम मंदिर ही नहीं केंद्र में उनकी सरकार के दौरान काशी विश्वनाथ और महाकाल का कॉरिडोर भी बनवाया गया है। इसके अलावा सोमनाथ और अंबा जी का मंदिर सोने का हो रहा है। मां विंध्यवासिनी का मंदिर नया बन रहा है।

तेजी से चल रहा है राम मंदिर निर्माण का कार्य 

अयोध्या विवाद में अंतिम निर्णय 9 नवंबर 2019 को भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा घोषित किया गया था। सर्वोच्च न्यायालय ने विवादित भूमि (2.77 एकड़) को निर्माण के लिए एक ट्रस्ट - श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपने का आदेश दिया था। इसके बाद पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। 

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल मंदिर निर्माण का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। जन्मभूमि पर 350 मजदूर और कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान में भरतपुर जिले के वंशी पहाड़पुर में करीब एक हजार मजदूर व कारीगर काम कर रहे हैं। यहां वह मंदिर में इस्तेमाल हुए पत्थरों को तराशने का काम कर रहे हैं। 

Created On :   5 Jan 2023 1:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story