खत्म हुए चुनाव, 2 महीने थमे रहने के बाद फिर बढ़े पेट्रोल के दाम

खत्म हुए चुनाव, 2 महीने थमे रहने के बाद फिर बढ़े पेट्रोल के दाम
हाईलाइट
  • अक्टूबर में आंकी सबसे अधिक कीमत
  • अब सिर्फ पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी
  • बीते माह लगातार आई कीमत में गिरावट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर माह से पेट्रोल की कीमत लगातार गिरावट के बाद एक बार फिर उछाल आया है। तेल कंपनियों ने राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 9 पैसे की बढ़ोतरी की है। विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद एक लीटर पेट्रोल 70 रुपए 29 पैसे की दर पर पहुंच गया है। हालांकि डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 

अक्टूबर में सबसे अधिक कीमत
बता दें कि माह अक्टूबर में दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे अधिक आंकी गई थी। राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83 रुपए 85 पैसे रिकॉर्ड की गई थी। वहीं महाराष्ट्र में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 90 रुपए प्रति लीटर तक पहुंची थी। इसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव आते रहे। 
 
इसलिए बढ़ी कीमतें
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत से तय होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद कीमतें बढ़नी शुरू हुई हैं।

Created On :   13 Dec 2018 5:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story