उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम गलन में होगा इजाफा

There will be an increase in melting in the morning and evening in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम गलन में होगा इजाफा
उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम गलन में होगा इजाफा
हाईलाइट
  • उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम गलन में होगा इजाफा

लखनऊ , 10 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व उसके आस-पास के इलाकों में सुबह से धुंध छाई हुई है। आज से हवा का रुख बदलेगा। वहीं, सुबह-शाम के वक्त गलन में इजाफा होगा। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी-पूर्वी के बजाय अब उत्तरी-पश्चिमी हवा चलेगी, जिससे गलन भरी ठंड बढ़ जाएगी। वहीं अब बारिश के आसार नहीं हैं। विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी की वजह से वहां से आ रही ठंडी हवाएं तापमान गिरा सकती हैं। पछुआ हवाओं के जोर पकड़ने से प्रदेश में गलन में बढ़ोतरी होगी।

शुक्रवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 6 डिग्री, बहराइच का 5 डिग्री, प्रयागराज का 7.9 डिग्री, वाराणसी का 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Created On :   10 Jan 2020 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story