5 में से 3 राज्यों की सत्ता में कोई बदलाव नहीं होने के आसार

There will be no change in the power of 3 out of 5 states
5 में से 3 राज्यों की सत्ता में कोई बदलाव नहीं होने के आसार
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर बड़ा सर्वे 5 में से 3 राज्यों की सत्ता में कोई बदलाव नहीं होने के आसार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावी राज्यों में सत्ता पर काबिज पार्टी दोबारा जीत की कोशिश करने में लगी है। वहीं अन्य दल सियासी कुर्सी पाने की कोशिश में है। चुनावी राज्यों में गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल है जिनमें अगले साल चुनाव होने है। जनता के मूड़ को भांपने के लिए एबीपी ने एक सर्वे किया है। राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। एबीपी-सीवोटर-आईएएनएस स्टेट ऑफ स्टेट्स 2021 ट्रैकर से यह जानकारी मिली है कि सर्वे के मुताबिक कुल मिलाकर 40.5 फीसदी लोग राहुल गांधी की कार्यशैली से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं, जबकि 18.5 फीसदी लोग काफी संतुष्ट हैं। आंकड़ों से यह भी पता चला कि 20.2 प्रतिशत कुछ हद तक संतुष्ट हैं, जबकि 21 प्रतिशत ने पता नहीं/कह नहीं सकते श्रेणी को चुना है। सर्वेक्षण में पांच चुनावी राज्यों में 690 विधानसभा सीटों को शामिल किया गया था। यह सर्वे 4 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच किया गया था।

पंजाब में क्या कहता है सर्वे?
एबीपी के सर्वे के मुताबिक 117 विधानसभा सीट वाले पंजाब राज्य में इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलते नहीं दिख रहा है। वहीं राज्य में अबकी बार आम आदमी सबसे बडी पार्टी बनकर उभर सकती है। पंजाब में अभी कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी है।   53.1 फीसदी लोग राहुल गांधी के प्रदर्शन से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। आप को 49 से 55 सीट ,कांग्रेस को 39 से 47 सीट,अकाली दल को 17 से 25 सीट वहीं बीजेपी और अन्य के खाते में 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है। 

punjab

उत्तराखंड में सर्वे क्या बताता है?
उत्तराखंड में बीजेपी अब तक तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है। बीजेपी ने ये फैसला आगामी चुनाव तो देखते हुए लिया। क्या इस बार भी सत्ता की गद्दी पर काबिज रह पाएंगी। सर्वे के अनुसार बीजेपी 42 से 46 सीट पाकर सत्ता पर काबिज बनी रह सकती है। वहीं कांग्रेस को 20 से अधिक सीट मिलने के आसार है।  

uthrakhand

उत्तरप्रदेश में किसकी सत्ता क्या कहता है सर्वे
देश के सबसे बडे राज्य में चुनावी माहौल बन गया है। जिस पर सभी की निगाह टिकी हुई है। बीजेपी योगी आदित्यनाथ के भरोसे ही दांव खेल रही है। सवाल यह है क्या उनकी अगुवाई में बीजेपी दोबारा सत्ता पर काबिज बनी रह सकती है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी यहां फिर सरकार बना सकने में कामयाब हो सकती है। सर्वे के अनुसार बीजेपी को 200 से 250 सीट के बीच सीट मिल सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 130 से अधिक सीट मिलने की उम्मीद है। जबकि बीएसपी को फिर 20 से कम सीट मिलना सर्वे में बताया गया है।

up   

गोवा फिर सत्ता बीजेपी के हाथों में-सर्वे
सर्वे के मुताबिक गोवा में विधानसभा की 40 सीट है। वहां बीजेपी को करीब 38 फीसदी वोट औऱ कांग्रेस को 18 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। यहां फिर से बीजेपी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो सकेगी।  राज्य में पिछली बार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह राज्य में सरकार नहीं बना पाई थी। सीटों के हिसाब से गोवा में बीजेपी को 24 से 28 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को  1 से 5 सीट, आम आदमी पार्टी को 3 से 7 और अन्य को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

goa

मणिपुर में किसकी बनेगी सरकार 
सर्वे के अनुसार मणिपुर में बीजेपी को 36 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस को 30 फीसदी से अधिक वोट आ सकते है। वहीं एनपीएफ को 9 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।
राज्य में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। सर्वे के मुताबिक,  आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 21 से 25 सीटें मिल सकती है।  हालांकि, सरकार बनाने के लिए  कम से कम 31 सीटों की जरूरत होगी।इसके अलावा, कांग्रेस को 18 से 22 सीटें, एनपीएफ को 4 से 8 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें मिल सकती है।

manipur

 

Created On :   9 Oct 2021 3:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story