- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- To get rid of diesel-petrol prices and increasing pollution govt promoting electric cars
दैनिक भास्कर हिंदी: मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

हाईलाइट
- राज्य भर में लगेंगे 500 चार्जिंग प्वाइंट
- पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ आज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और बढ़ते प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए सरकार अब बिजली से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा दे रही है। इस मामले में महाराष्ट्र देश के अन्य राज्यों से आगे दिखाई दे रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नीति तैयार करने बाद अब राज्य में 500 चार्जिंग स्टेशन शुरु करने की तैयारी है। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 50 जगहों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट लगाने के कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को मंत्रालय से करेंगे। पहले चरण में मुंबई के अलावा नागपुर और मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। मुंबई-नागपुर के बीच बन रहे समृद्धि महामार्ग पर भी जगह-जगह इलेक्ट्रिक कारो के लिए चार्जिंग प्वांट होंगे। ऊर्जा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि इलेक्ट्रीक कारो के किये नीति तैयार करने के बाद सरकारी बिजली कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली की दर भी तय कर दी है। इसके लिए प्रति यूनिट 6 रुपये का भुगतान करना होगा। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रति यूनिट 1.50 रुपये की छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक कारो को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त चार्जिंग प्वाइंट की जरूर है। फिलहाल प्रयोग के तौर पर सरकारी बिजली कंपनी महावितरण 50 चार्जिंग प्वाइंट लगा रहा है। अधिकारी के अनुसार फिलहाल देश में मौजूद बिजली से चलने वाली छोटी कार एक बार चार्ज होने पर 100 किलोमीटर की दूरी तय कर पायेगी।
45 मिनट में फुल चार्जिंग
इन चार्जिंग प्वाइंट में फ़ास्ट डीसी चार्जिंग की सुविधा होगी जिससे इलेक्ट्रीक वाहन को चार्ज करने में 45 मिनट से 1 घंटे तक का समय लगेगा। इसके लिए एक मोबाइल एप भी तैयार किया गया है। सरकारी बिजली कंपनी महावितरण के ग्राहक अपने घर के बिजली कनेक्शन के ग्राहक क्रमांक का इस्तेमाल कर अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे। उसका बिल उनके घर के बिजली बिल में जुड़ कर आएगा।
धीरे-धीरे लोकप्रिय होंगी इलेक्ट्रिक कार
यूरोपिय देशों की अपेक्षा भारत इलेक्ट्रिक कारो के इस्तेमाल में बहुत पीछे है। पर इंडस्ट्री के जानकारों को उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इंफ्राटेक्चर सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ ही देश मे भी इलेक्ट्रिक कारे लोकप्रिय होंगी। एक अनुमान के अनुसार 2022 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी तक पहुँच जाएगी। मर्सडीज सहित कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में लाने की तैयारी में हैं। आने वाले वर्षों में देश मे इलेक्ट्रिक कारो के करीब 22 मॉडल बाजार में दिखाई देंगे। इन कारों के इस्तेमाल का खर्च भी काफी कम है। जानकारों की माने तो 1 से डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर के खर्च पर इलेक्ट्रिक कार चलाई जा सकती है जबकि डीजल-पेट्रोल से यह खर्च 3 से 5 रुपये तक आता है।
“ फिलहाल 50 जगहों इलेक्ट्रीक चार्जिंग प्वाईंट लगाए जा रहे हैं। मुंबई-पुणे महामार्ग के अलावा मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर भी इलेक्ट्रानिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। -अरविंद सिंह, प्रधान सचिव (ऊर्जा)
कहा कितने चार्जिंग प्वाइंट
- नागपुर 10
- मुंबई 04
- ठाणे 06
- नई मुंबई 04
- पनवेल 04
- पुणे। 10
- मुंबई-पुणे हाइवे 07
- नाशिक 05
भोपाल: आईसेक्ट द्वारा डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट द्वारा लर्निंग एंड डेवलपमेंट की पहल के तहत बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय में "टीम बिल्डिंग, टाइम मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल्स" विषय एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आईसेक्ट भोपाल की कॉर्पोरेट एचआर टीम इस अवसर पर बिलासपुर में उपस्थित रही और श्रीमती पुष्पा कश्यप की अध्यक्षता में टीम एचआर, बिलासपुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस इंटरैक्टिव सत्र में 80 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने अपनी पूरी भागीदारी के साथ भाग लिया। विशेषज्ञ प्रख्यात वक्ता श्रीमती गीतिका जोशी जो प्रबंधन और सॉफ्ट स्किल्स में एक कॉर्पोरेट ट्रेनर हैं, ने बात करते हुए टाइम मैनेजमेंट के कई टिप्स दिए और कार्यस्थल पर प्रोडक्टिव होने के तरीके बताए। श्री गौरव शुक्ला, डॉ. सीवीआरयू के रजिस्ट्रार और प्रो-वाइस चांसलर श्रीमती जयती मित्रा ने इस तरह के प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को अपस्किल करने में एलएंडडी/कॉर्पोरेट एचआर टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कुछ अंतराल पर अपने तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा। सीवीआरयू बिलासपुर के चांसलर श्री संतोष चौबे, आईसेक्ट के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और आईसेक्ट विश्वविद्यालय समूह की निदेशक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की सफलता पर टीम सीवीआरयू और कॉर्पोरेट एचआर/एल एंड डी को बधाई दी।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: NCP यूथ ने चूल्हा जलाकर किया मोदी सरकार का विरोध
दैनिक भास्कर हिंदी: मेट्रो की राह में रेलवे बड़ा अडंगा, फिर भी 2019 दिसंबर तक नागपुर में दौड़ेगी मेट्रो
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर देश का पांचवा महानगर, जहां मेट्रो बनाएगी लोगों की सेहत, भारी ट्रैफिक-पॉल्यूशन से छुटकारा
दैनिक भास्कर हिंदी: वर्धा रोड के डबल डेकर से मेट्रो को मिलेंगे 32 करोड़, मिलेगा सुपरविजन चार्ज भी
दैनिक भास्कर हिंदी: दिसंबर तक चीन से नागपुर आएंगी दो मेट्रो ट्रेन, एक का काम पूरा दूसरे का शुरू