आज शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच शपथ लेंगे मोदी कैबिनेट के नए मंत्री! युवा चेहरों को मिलेगा मौका

Union Cabinet expansion likely Wednesday evening
आज शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच शपथ लेंगे मोदी कैबिनेट के नए मंत्री! युवा चेहरों को मिलेगा मौका
आज शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच शपथ लेंगे मोदी कैबिनेट के नए मंत्री! युवा चेहरों को मिलेगा मौका
हाईलाइट
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार 7 जुलाई को
  • कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले कई नेता दिल्ली पहुंचे
  • सूत्रों के मुताबिक
  • मंत्री शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच शपथ लेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार 7 जुलाई को होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच शपथ लेंगे। कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले कई नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचना शुरू कर दिया है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह जैसे कई वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में शामिल किए जाने की अटकलें हैं। 

यह भी माना जा रहा है कि जेडी (यू) और अपना दल जैसे बीजेपी के सहयोगी दलों को भी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिल सकता है। शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के बाहर होने और लोक जनशक्ति पार्टी के रामविलास पासवान के निधन के कारण मंत्रिमंडल में कई पद खाली हैं। पिछले कुछ हफ्तों से, पीएम मोदी समूहों में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी उनके कार्यों की समीक्षा करने और फीडबैक लेने की कवायद में जुटे हैं।

मोदी कैबिनेट में 28 मंत्रियों की जगह खाली
मोदी कैबिनेट में फिलहाल की स्थिति में 28 मंत्रियों की जगह खाली है। 2021-22 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर, हिमाचल, गुजरात में चुनाव होने हैं। उम्मीद यही की जा रही है कि चुनावी राज्यों से कम से कम एक चेहरा मोदी कैबिनेट में जरूर शामिल किया जाएगा। अभी हरदीप पुरी, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी के पास एक से ज्यादा मंत्रालय हैं। ऐसे में ज्यादातर नए चेहरों को इन मंत्रियों के विभाग मिलेंगे।

किन-किन को शपथ दिलाई जा सकती है?
हरियाणा से बृजराज सिंह, असम से सोनोवाल, मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, राजस्थान से भूपेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल और बिहार से पशुपति पारस। उनके अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को और ओडिशा से भाजपा सांसद और पूर्व IAS अश्विनी वैष्णव को मंत्री बनाया जा सकता है।  
 

Created On :   6 July 2021 4:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story