Union Cabinet Expansion : मोदी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 43 नए चेहरों को दिलाई गई शपथ, भूपेन्द्र-सिंधिया-पारस बने कैबिनेट मंत्री

Union Cabinet Expansion : मोदी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 43 नए चेहरों को दिलाई गई शपथ, भूपेन्द्र-सिंधिया-पारस बने कैबिनेट मंत्री
हाईलाइट
  • 14 मंत्री ऐसे होंगे जिनकी उम्र 50 साल से नीचे
  • मोदी कैबिनेट का विस्तार
  • मोदी मंत्रिमंडल में 43 चेहरों को जगह दी गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार किया गया। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मोदी मंत्रिमंडल में 43 चेहरों को जगह दी गई है। नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस समेत कई नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हुआ है। दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मीनाक्षी लेखी,अन्नपूर्णा देवी,अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलजे, भानु प्रताप वर्मा, दर्शना जरदोश, राजीव चंद्रशेखर को राज्य मंत्री बनाया गया है।

दरअसल मोदी का फोकस यंग टीम के साथ कोरोना महामारी और खराब होती अर्थव्यवस्था का मैनेजमेंट बेहतर करना है। यही वजह है कि मोदी की इस नई टीम में 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर्स और 7 पूर्व IAS/IPS को शामिल किया गया है। इनमें 14 मंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 साल से नीचे हैं।

इन नए चेहरों को दिलाई गई शपथ

  • 1.नारायण राणे (कैबिनेट मंत्री)
  • 2.सर्बोनंद सोनोवाल (कैबिनेट मंत्री)
  • 3.वीरेंद्र कुमार (कैबिनेट मंत्री)
  • 4.ज्योतिरादित्य सिंधिया (कैबिनेट मंत्री)
  • 5.रामचंद्र प्रसाद सिंह (कैबिनेट मंत्री)
  • 6.अश्विनी वैष्णव (कैबिनेट मंत्री)
  • 7.पुशपति कुमार पारस (कैबिनेट मंत्री)
  • 8.किरण रिजिजू (कैबिनेट मंत्री)
  • 9.राजकुमार सिंह (कैबिनेट मंत्री)
  • 10.हरदीप सिंह पुरी (कैबिनेट मंत्री)
  • 11.मनसुख मंडाविया (कैबिनेट मंत्री)
  • 12.भूपेन्द्र यादव (कैबिनेट मंत्री)
  • 13.अनुराग सिंह ठाकुर (कैबिनेट मंत्री)
  • 14.पंकज चौधरी (राज्यमंत्री)
  • 15.अनुप्रिया सिंह पटेल (राज्यमंत्री)
  • 16.एसपी सिंह बघेल (राज्यमंत्री)
  • 17.राजीव चंद्र शेखर (राज्यमंत्री)
  • 18.शोभा करंदलजे (राज्यमंत्री)
  • 19.भानु प्रताप वर्मा (राज्यमंत्री)
  • 20.दर्शना जरदोश (राज्यमंत्री)
  • 21.मीनाक्षी लेखी (राज्यमंत्री)
  • 22.अन्नपूर्णा देवी (राज्यमंत्री)
  • 23.ए.नारायण स्वामी (राज्यमंत्री)
  • 24.कौशल किशोर (राज्यमंत्री)
  • 25.अजय भट्ट (राज्यमंत्री)
  • 26. बी.एल वर्मा (राज्यमंत्री)
  • 27. आरसीपी सिंह (कैबिनेट मंत्री)
  • 28. पुरुषोत्तम रूपाला (कैबिनेट मंत्री)
  • 29. जी किशन रेड्डी (कैबिनेट मंत्री)
  • 30. अजय कुमार (राज्यमंत्री)
  • 31. देवसिंह चौहान (राज्यमंत्री)
  • 32. भगवंत खुबा (राज्यमंत्री)
  • 33. कपिल पाटिल (राज्यमंत्री)
  • 34. प्रतिमा भौमिक (राज्यमंत्री)
  • 35. सुभाष सरकार (राज्यमंत्री)
  • 36. भगवत कृष्ण राव कराड़ (राज्यमंत्री)
  • 37.भारती प्रवीण पवार (राज्यमंत्री)
  • 38. विश्वेश्वर टुडू (राज्यमंत्री)
  • 39. शांतनु ठाकुर (राज्यमंत्री)
  • 40.महेंद्र भाई मुंजापारा (राज्यमंत्री)
  • 41.जॉन बारला (राज्यमंत्री)
  • 42.एल मुरुगन (राज्यमंत्री)
  • 43.नीतीश प्रामाणिक (राज्यमंत्री)

अब तक 11 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

  1. केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
  2. श्रम राज्यमंत्री संतोष गंगवार 
  3. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन 
  4. केन्द्रीय मंत्री रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा
  5. केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत
  6. केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो
  7. केन्द्रीय मंत्री प्रताप सारंगी
  8. केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया
  9. महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी
  10. शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे
  11. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद
  12. पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर
  • दो और मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कानून मंत्री रविशंकर और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दिया इस्तीफा। अब तक कुल 12 मंत्रियों ने दिए इस्तीफे, सबके इस्तीफे मंजूर।
  • सूत्रों के मुताबिक, मोदी कैबिनेट में जदयू के चार सदस्यों को जगह मिल सकती है। इनमें आरसीपी सिंह को कैबिनेट रैंक, चंद्रेश्वर प्रसाद, रामनाथ ठाकुर, दिलेश्वर कमैत को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
  • केंद्रीय कैबिनेट में मनसुख मंडविया, हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह का भी प्रमोशन हो सकता है। जबकि अनुराग ठाकुर को स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है, उनकी जगह अश्वनी वैष्णव को वित्त राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। 
  • मोदी के साथ बैठक जारी, सबसे आगे नजर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल

Whats-App-Image-2021-07-07-at-16-01-11

  • मंत्रिमंडल विस्तार से पहले धड़ाधड़  इस्तीफे हुए। इस्तीफे हुए तो दर्द भी सामने आना ही था।  पश्चिम बंगाल के सांसद बाबुल सुप्रियो ने इस मामले में दर्द जाहिर करते हुए फेसबुक पोस्ट किया।

GG

 

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया।
  • शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी ने भी दिया इस्तीफा।
  • मोदी मंत्री मंडल विस्तार से पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस्तीफा दिया है।

 

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार से भी इस्तीफा ले लिया गया है।
  • महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा से भी इस्तीफा ले लिया गया है।
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
  • बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है।

 

 

Created On :   7 July 2021 8:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story