किसी भी बाहरी व्यक्ति को उभरते हुए नहीं देख पाती कांग्रेस : रविशंकर प्रसाद

Union minister ravi shankar prasad addressed a press conference in Bhopal mp
किसी भी बाहरी व्यक्ति को उभरते हुए नहीं देख पाती कांग्रेस : रविशंकर प्रसाद
किसी भी बाहरी व्यक्ति को उभरते हुए नहीं देख पाती कांग्रेस : रविशंकर प्रसाद
हाईलाइट
  • केंद्रीय मंत्री ने भोपाल के मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस को किया संबोधित
  • रविशंकर प्रसाद ने गांधी परिवार पर साधा निशान
  • कहा-उन्हें बाहरी पसंद नहीं
  • संजय बारू की पुस्तक का जिक्र करते हुए कांग्रेस को बताया गांधी परिवार की पार्टी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी बाहरी व्यक्ति को उभरते हुए नहीं देख पाती। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बने मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार के बाहर का कोई भी व्यक्ति कभी अध्यक्ष नहीं बन सकता। कोई भी बाहरी जब भी  पार्टी का अध्यक्ष बना है, गांधी परिवार को भक्त उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। 
 

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा के मीडिया एडवायजर रहे संजय बारू की पुस्तक का जिक्र करते हुए प्रसाद ने कहा कि इंदिरा गांधी 1977 में जब चुनाव हारीं, तब देवकांत बरुआ कांग्रेस अध्यक्ष थे। वो कांग्रेस पार्टी के भक्त थे। वो कहते थे, इंडिया इज इंदिरा और इंदरा इंज इंडिया। उनके बाद वामनदेव रेड्डी अध्यक्ष बने, लेकिन उन्हें इंदिरा गांधी पचा नहीं पाईं और मूल कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने इंदिरा कांग्रेस बना ली। इंदिरा जी के बाद उनके बेटे राजीव गांधी अध्यक्ष बने। राजीव गांधी की हत्या के बाद पीवी नरसिम्हा राव अध्यक्ष बने, लेकिन सोनिया गांधी हमेशा पर्दे के पीछे से कांग्रेस चलाने की कोशिश करती रहीं। 

 
बीमारू राज्य से विकसित बन गया मध्य प्रदेश
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीमारू मध्यप्रदेश विकसित राज्य बन गया है। मध्य प्रदेश अब आईटी हब के रूप में विकसित हो रहा है। इंदौर और ग्वालियर के बाद प्रदेश में अब तीन और सॉफ्टवेयर टेक्नॉलॉजी पार्क बन रहे हैं। इनमें से एक भोपाल, एक जबलपुर तो एक छिंदवाड़ा में बनेगा। भाजपा को लोकतांत्रिक पार्टी बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी पूरी तरह लोकतांत्रिक पार्टी है। कोई भी योग्य कार्यकर्ता इसमें शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि पीएम मोदी एक कार्यकर्ता के तौर पर ही भाजपा में शामिल हुए थे। वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह बूथ समिति के अध्यक्ष रहे हैं। 

 

जीएसटी और नोटबंदी से देश को मिली तरक्की
प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार के दो कदमों से देश की अर्थव्यवस्था को काफी लाभ मिला है। जीएसटी और नोटबंदी ने देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रसाद ने कहा कि नोटबंदी के बाद ही देशभर में 2  लाख 24 हजार फर्जी कंपनियां पकड़ी गईं। इन कंपनियों के खातों में एक सप्ताह के अंदर 4  हजार करोड़ से ज्यादा की राशि जमा हुई थी।

Created On :   20 Nov 2018 3:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story