वाराणसी: प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस सरकार बनी तो हटा देंगे CAA और NRC

Varanasi: CAA and NRC will be removed if Congress government forms- Priyanka Gandhi
वाराणसी: प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस सरकार बनी तो हटा देंगे CAA और NRC
वाराणसी: प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस सरकार बनी तो हटा देंगे CAA और NRC
हाईलाइट
  • आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक दिवसीय वाराणसी दौरा
  • विश्वानाथ धाम कॉरिडोर का भी लिया जायजा

डिजिटल डेस्क, वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिवसीय दौरे पर आज (शुक्रवार) वाराणसी पहुंची। इस दौरान प्रियंका के एयरपोर्ट पहुंचते ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव ने रविदास मंदिर में दर्शन के बाद लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ दरबार के दर्शन कर पूजन किया। बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद उन्होंने विश्वानाथ धाम कॉरिडोर का जायजा भी लिया।

प्रदार्शनकारी छात्रों से की मुलाकात
प्रियंका गांधी ने बीएचयू के छात्रों औक बजरडीहा के पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान आंदोलनकारी छात्रों ने सिटीजनशिप अमेटमेंड एक्ट (सीएए) और एनआरसी को काला कानून बताते हुए इसे खत्म करने की मांग की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने उन्हें भरोसा दिलायाते हुए कहा, अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो, इन दोनों कानून को खत्म कर दिया जाएगा।

गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करना है- प्रियंका गांधी
इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों से कहा, बिना हिंसा गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। इस दौरान पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, वीरेंद्र सिंह समेत कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Created On :   10 Jan 2020 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story