उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू बीमार, AIIMS में हुए भर्ती

Vice President  Venkaiah Naidu has been admitted in AIIMS
उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू बीमार, AIIMS में हुए भर्ती
उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू बीमार, AIIMS में हुए भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को शुक्रवार शाम दिल्ली के आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नायडू हाई ब्लड प्रेसर व डायबटीज के मरीज हैं। वे नियमति चेकअप कराने गए थे, लेकिन ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढा होने के कारण उन्हें भर्ती कर लिया गया। उनका इलाज करने वाले डाक्टरों ने बताया कि सामान्य चेकअप के लिए AIIMS आए नायडू की हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती होने का सुझाव दिया गया। डाक्टरों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें शनिवार या रविवार तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

रूटीन चेकअप के लिए गए थे AIIMS 
उपराष्ट्रपति के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया वेंकैया नायडू को रूटीन चेकअप के लिए AIIMS ले जाया गया था, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एक दिन अस्पताल में ही रुकने की सलाह दी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उन्हें शनिवार या रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उनका उपचार करने वाले डाक्टरों ने बताया उनके स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ियों का बता लगने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में रोक लिया गया। उनकी तबियत अब तेजी से सामान्य हो रही है। डाक्टरों ने उम्मीद जताई कि उन्हें जल्दी ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

सोमवार को राजस्थान जाने का कार्यक्रम
बता दें कि उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू सोमवार को एक दिन की जयपुर यात्रा पर जाने वाले है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वैंकैया नायडू जयपुर यात्रा के दौरान रविंद्र मंच पर आयोजित वरिष्ठ विधायकों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेगें। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति नायडू विद्याधर नगर स्थित पूर्व उप-राष्ट्रपति स्व. भैरो सिंह शेखावत के स्मारक पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। AIIMS में उनका इलाज करने वाले डाक्टरों ने बताया कि उनके स्वास्त्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वह सोमवार से अपनी राजस्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। 

Created On :   20 Oct 2017 11:20 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story