ग्रामीणों ने किया चुटका परमाणु संयंत्र का विरोध, नहीं करने दिया मिट्टी परीक्षण

Villagers protest against Chutka nuclear plant
ग्रामीणों ने किया चुटका परमाणु संयंत्र का विरोध, नहीं करने दिया मिट्टी परीक्षण
ग्रामीणों ने किया चुटका परमाणु संयंत्र का विरोध, नहीं करने दिया मिट्टी परीक्षण

डिजिटल डेस्क, मंडला। चुटका परमाणु संयंत्र का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने चुटका में मिट्टी परीक्षण का विरोध किया। अधिकारियों ने मिट्टी परीक्षण ले जाने के लिए बोर किया, जिसको देखते हुए तीन गांव के ग्रामीण एकत्र हो गए और बोर करने से रोका गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इन्हें भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। चुटका संघर्ष समिति द्वारा कलेक्टर के समक्ष भी विरोध दर्ज कराया जाएगा।

चुटका संघर्ष समिति के नवरत्न दुबे ने बताया है कि राज्य सरकार के केबिनेट के निर्णय में चुटका परमाणु संयंत्र के लिए रोक लगाई गई है। यहां विस्थापितों के पुर्नवास के लिए समुचित इंतजाम नहीं किये गए है। यहां परमाणु संयंत्र स्थापित करने के लिए काम किया जा रहा है। मिट्टी परीक्षण के लिए ग्रामीणों के खेतों से बोर कर मिट्टी निकाली जा रही है, जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया।

आरोप है कि ग्रामीणों पर दबाव बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी दल बल के साथ यहां पहुंचे। टाटी घाट, चुटका और पाठा के ग्रामीण एकत्र हो गए। विरोध के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को भी लौटना पड़ा। यहां चुटका परमाणु संयंत्र की समिति के द्वारा कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी।

Created On :   13 July 2017 5:57 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story