'जमुना देवी का मंदिर तोड़कर बनाई गई थी दिल्ली की जामा मस्जिद'

Vinay Katiyar syas, Jama mosque was built by breaking Jamuna Devi temple
'जमुना देवी का मंदिर तोड़कर बनाई गई थी दिल्ली की जामा मस्जिद'
'जमुना देवी का मंदिर तोड़कर बनाई गई थी दिल्ली की जामा मस्जिद'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई टालने को लेकर अभी आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। इसी बीच बीजेपी नेता विनय कटियार ने एक और बहस का मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने दिल्ली की जामा मस्जिद को जमुना देवी का मंदिर बताया है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए विनय कटियार ने कहा है कि आज जहां दिल्ली की जामा मस्जिद है, वहां पहले कभी जमुना देवी का मंदिर हुआ करता था। मंदिर को तोड़ कर मस्जिद का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा, "मथुरा, काशी विश्वनाथ में हमारे मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गईं हैं। ऐसे देश भर में साढ़े 6 हजार धर्मस्थल है। हम पुराने मुद्दे उठाना नहीं चाहते लेकिन अगर अयोध्या मामले में दखल होगी तो हम उन स्थलों पर डेरा डालेंगे।"

विनय कटियार का यह बयान कपिल सिब्बल की सुप्रीम कोर्ट में दी गई उस दलील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से कोर्ट से अयोध्या मामले की सुनवाई 2019 लोकसभा चुनाव तक टालने की मांग की थी। कपिल सिब्बल की इस दलील पर कटियार ने कांग्रेस नेताओं को औरंगजेब की औलाद बताया है। उन्होंने कहा, "कपिल सिब्बल ने जो बात कही है वो गलत है। ये सब बाबर, शाहजहां और औरंगजेब की औलादें हैं। इन्हीं के कारण अब तक देरी हुई है वरना अब तक मंदिर बन जाता। इस केस को टालने का काम हमेशा कांग्रेस करते रही है।"

विनय कटियार ने इस मुद्दे पर कहा कि इस मसले पर हर रोज कोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए और इसका जल्द-से-जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा, "अयोध्या में जहां पर राम लला विराजमान हैं वह मंदिर बनकर रहेगा। उसको कोई नहीं रोक सकता किसी बात को लेकर कोई दुविधा नहीं है। पुरातत्व विभाग और इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी स्वीकार किया है कि वह रामलला का स्थान है।"

Created On :   6 Dec 2017 5:45 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story