राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म, क्रॉस वोटिंग नहीं रोक पाया विपक्ष

Voting is going on for Presidential election, leaders of many opposition parties cross-voting for Murmu
राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म, क्रॉस वोटिंग नहीं रोक पाया विपक्ष
राष्ट्रपति चुनाव 2022 लाइव अपडेट राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म, क्रॉस वोटिंग नहीं रोक पाया विपक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज देश के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहा मतदान खत्म हो गया। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू तो राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया था तो वहीं विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। आज सुबह 10 बजे से ही वोटिंग की शुरूआत हुई थी, राज्यों की विधानसभा और संसद भवन में मतदान हुआ। जो शाम के करीब 5 बजे तक चली। अब 21 जुलाई को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा?

 क्रॉस वोटिंग

 निजी चैनल आज तक के मुताबिक यूपी में सपा विधायक शहजील इस्लाम ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की,
ओडिशा कांग्रेस विधायक मौहम्मद मुकीम ने दावा किया  है कि उन्होंने एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है।
असम में एआईयूडीएफ के विधायक करिमुद्दीन बार भुइया ने  बताया कि उन्होंने क्रॉस वोटिंग की हैं। उधर शरद पवार की पार्टी एनसीपी विधायक ने कंथाल एस जडेडा ने भी मुर्मू  को मतदान किया

आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला

 

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राष्ट्रपति पद के लिए चल रहे चुनाव में अपना वोट डाला

 

ओडिशा  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया

 

ससंद भवन पहुंचकर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। देश भर के सांसद और विधायक कर रहे हैं  मतदान 

 

देश के नए राष्ट्रपति बनने के लिए आज वोटिंग होनी हैं, 15 वें राष्ट्रपति के लिए आज होने जा रहे मतदान में 4800 निर्वाचित सांसद व विधायक जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वोटिंग से पहले एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  और विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने सभी जनप्रतिनिधियों से भावुक अपील की हैं।  आपको बता दें इस चुनाव में यदि द्रौपदी मुर्मू जीतती है तो वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होगी। देश के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में जीतने वाला प्रत्याशी 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र के बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा  NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है। हमें पूरा विश्वास है कि वह महाराष्ट्र से रिकॉर्ड वोट हासिल करेंगी

राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर लखनऊ उत्तर प्रदेश  में विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

 राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान से पहले विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचे। 

वोटिंग  थोड़ी देर में  सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। 21 जुलाई को होने वाली मतगणना में राष्ट्रपति उम्मीदवार के भाग्य का फैसला हो जाएगा। 
जनिप्रतिनिधि राज्यों की विधानसभा और संसद सदन में वोटिंग करेगे। वोटिंग बैलेट पेपर से सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम पांच तक चलेगी। क्रॉस वोटिंग के डर से अधिकतर दलों ने अपने  मतदाता सदस्यों को होटल में रखा हैं। जहां से वे सीधे मतदानस्थल पर पहुंचेगे। 

एनडीए की तरफ से नाम का ऐलान के बाद से एक के बाद एक कर कई राजनैतिक दलों संगठनों ने आदिवासी उम्मीदवार होने के चलते द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया। मुर्मू को करीब 27 पार्टियों का समर्थन मिला हैं, जिसके चलते द्रौपदी की जीत लगभग तय मानी जा रही है, वहीं विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में डटे यशवंत सिन्हा को अपने ही समर्थित दलों का साथ मिलते हुए दिखाई नहीं दे रहा हैं। जनप्रतिनिधियों की वोट वैल्यू के आधार पर सिन्हा पिछड़े हुए माने जा रहे हैं। कयास कुछ भी हो, लेकिन हकीकत तो वोटिंग के परिणाम ही तय करेंगे। 

कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने कहा कांग्रेस की तरफ से यशवंत सिन्हा जी को मतदान किया जाएगा। ये राष्ट्रपति का चुनाव है आदिवासी और बिना आदिवासी का नहीं है ये चुनाव संविधान का है

किसको किसका साथ

विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को कांग्रेस, एनसीपी, टीएमसी,सपा, सीपीआई एम,आरएलडी,आरजेडी,आरएसपी, टीआरएस, डीएमके,नेशनल कॉन्फ्रेंस, भाकपा, केरल कांग्रेस एम राजनैतिक पार्टियों का समर्थन हासिल है। वहीं सत्ता पक्ष एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को  बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस,बीएसपी, एआईएडीएमके, टीडीपी,जद (एस), शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना, जेएमएम दलों का साथ मिला हैं।

 भावुक अपील 

वोटिंग होने से पहले  विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार सिन्हा ने मतदान करने वाले मतदाता से एक भावुक भरी अपील की, उन्होंने कहा अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मेरे पक्ष में वोट करें, मुझे वोट दें। उन्होंने इस बार होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को दो व्यक्तियों से इतर दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई बताया।  सिन्हा ने एक विचारधारा को संविधान विरोधी और अपने पक्ष की विचारधारा को संविधान हितैषी बताया।  

 

Created On :   18 July 2022 2:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story